इंडिगो बोली- 95% रूट पर फ्लाइट शुरू:कैंसिलेशन का रिफंड कल तक मिलेगा; सरकार ने हवाई किराया फिक्स किया, 500 किमी तक ₹7,500 लगेंगे

0 171

इंडिगो में पिछले चार दिनों से चल रहे ऑपरेशनल संकट में शनिवार को राहत दिखी। एयरलाइन ने दावा किया कि उसके 95% रूट पर उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। 138 में से 135 डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट रवाना हो गईं। पिछले दिनों जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई उन्हें रविवार रात 8 बजे तक रिफंड मिल जाएगा।

इस बीच सरकार ने सभी एयरलाइंस के लिए हवाई किराया फिक्स कर दिया है। अब 500 किमी तक हवाई सफर में 7500 रुपए किराया लगेगा। वहीं 500–1000 किमी तक ₹12,000, 1000–1500 किमी तक ₹15,000 और 1500 किमी से ऊपर अधिकतम ₹18,000 लगेंगे। हालांकि इसमें बिजनेस क्लास शामिल नहीं है।

इंडिगो संकट के बीच सरकार ने शनिवार को एयरलाइन्स के मनमाने किराए पर रोक लगा दी है। सरकार ने कहा कि सभी एयरलाइन्स फेयर कैप यानी अधिकतम किराया सीमा से ज्यादा कीमत पर टिकट नहीं बेच सकती।

सरकार ने बताया कि यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते। इस कदम का मकसद एयरफेयर में अनियमितता रोकना, बाजार में प्राइसिंग डिसिप्लिन बनाए रखना और संकट में फंसे यात्रियों का शोषण रोकना है।

अब कोई भी एयरलाइन 500 किमी की दूरी तक 7500 रुपए, 500-1000 किमी तक 12 हजार रुपए से ज्यादा किराया नहीं ले पाएगी। वहीं, अधिकतम किराया 18 हजार रुपए तय किया गया है। हालांकि ये किराया सीमा बिजनेस क्लास के लिए लागू नहीं होगी।

10 गुना तक कीमत में मिल रहे थे टिकट

इंडिगो की फ्लाइट्स में बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन और देरी के बाद फ्लाइट्स का किराए में उछाल देखने को मिला था। यात्रियों को ऑप्शनल फ्लाइट्स की तलाश में सामान्य से दस गुनी कीमत पर टिकट खरीदने पड़ रहे थे।

बुकिंग साइट MakeMyTrip के अनुसार, 6 दिसंबर को दिल्ली से बेंगलुरु की सबसे सस्ती फ्लाइट की कीमत 40,000 रुपए से ज्यादा है, जबकि कुछ फ्लाइट्स का किराया 80,000 रुपए तक हैं। दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट का न्यूनतम किराया 36,107 रुपए और अधिकतम 56,000 रुपए है। वहीं दिल्ली-चेन्नई की देर रात की फ्लाइट्स का किराया 62,000 से 82,000 रुपए तक पहुंच गया।

कल तक किराया वापसी और 48 घंटे में लगेज लौटाने के निर्देश

इसके साथ ही सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (MoCA) ने इंडिगो को निर्देश दिया है कि वह कल (रविवार) रात 8 बजे तक सभी पेंडिंग पैसेंजर रिफंड वापस करे। पैसेंजर के लगेज भी 48 घंटे में लौटाए। इसके अलावा, सरकार ने दूसरी एयरलाइन से कहा कि वह तय हवाई किराए से ज्यादा ना लें। अगर निर्देशों को नहीं माना गया तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

इंडिगो ने शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि वे अपनी उड़ानों को सामान्य करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। कैंसिलेशन में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। आज 850 से भी कम फ्लाइट रद्द हुईं। यह कल की तुलना में काफी कम है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक देश के 4 बड़े एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु समेत कई शहरों से शनिवार को इंडिगो की 800 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल की गईं। हालांकि एयरलाइंस रोजाना 2300 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है। कंपनी का कहना है कि शनिवार को उन्होंने 1500 उड़ानों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाया।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक यात्री स्टाफ से झगड़ते हुए।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक यात्री स्टाफ से झगड़ते हुए।

DGCA के वे नए नियम, जिससे इंडिगो में स्टाफ की कमी हुई

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया।

DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और बाकी क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ।

वहीं, 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण इंडिगो के पास पायलट-क्रू मेंबर्स की कमी हो गई है।

क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स कैंसिल होने से लगातार पांचवें दिन लोग परेशान हैं। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी है। कई जगह परेशान पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा किया।

एयरपोर्ट पर सूटकेस के ढेर पड़े हैं। 3 से 4 दिनों से लोगों को सामान नहीं मिला है। फ्लाइट का इंतजार कर रहे लोगों ने जमीन पर रात गुजारी। फ्लाइट कैंसिल होने के चलते बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्री रोते नजर आए।

इधर लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री लाइन में खड़े होने के विवाद में आपस में भिड़ गए। उधर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक यात्री के साथ आई बिल्ली भी फ्लाइट के इंतजार में परेशान नजर आई।

18 फोटोज में देखिए, इंडिगो की उड़ानें कैंसिल होने के चलते क्या हालात बने…

लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री लाइन में खड़े होने के विवाद में आपस में भिड़ गए। एक यात्री ने दूसरे यात्री को लात-घूंसे मारे।
लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री लाइन में खड़े होने के विवाद में आपस में भिड़ गए। एक यात्री ने दूसरे यात्री को लात-घूंसे मारे।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर क्रू की कमी के कारण इंडिगो की कई फ्लाइट्स ग्राउंडेड यानी पार्क की हुई दिखीं।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर क्रू की कमी के कारण इंडिगो की कई फ्लाइट्स ग्राउंडेड यानी पार्क की हुई दिखीं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री टर्मिनल-3 पर एक बड़ी स्क्रीन पर चेक-इन की जानकारी देखते नजर आए।
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री टर्मिनल-3 पर एक बड़ी स्क्रीन पर चेक-इन की जानकारी देखते नजर आए।
मुंबई एयरपोर्ट पर क्रू मेंबर यात्रियों को समझाते दिखे। यात्री फ्लाइट में रुकावट और कैंसिलेशन से परेशान नजर आए।
मुंबई एयरपोर्ट पर क्रू मेंबर यात्रियों को समझाते दिखे। यात्री फ्लाइट में रुकावट और कैंसिलेशन से परेशान नजर आए।
लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री लंबी लाइन में दिखे। शनिवार को यहां से अब तक इंडिगो की 7 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं।
लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री लंबी लाइन में दिखे। शनिवार को यहां से अब तक इंडिगो की 7 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल और देरी की वजह से यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल और देरी की वजह से यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्रियों के सूटकेस का ढेर दिखा।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्रियों के सूटकेस का ढेर दिखा।
मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी लाइनें लगीं। यहां से अब तक इंडिगो की 109 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं।
मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी लाइनें लगीं। यहां से अब तक इंडिगो की 109 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने पर महिला पैसेंजर ने सुरक्षाबलों के सामने आक्रोश दिखाया।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने पर महिला पैसेंजर ने सुरक्षाबलों के सामने आक्रोश दिखाया।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक यात्री अपनी पालतू बिल्ली को बैक-पैक में लेकर लाइन में खड़ी दिखी।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक यात्री अपनी पालतू बिल्ली को बैक-पैक में लेकर लाइन में खड़ी दिखी।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लोग घंटों लाइन में खड़े रहे।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लोग घंटों लाइन में खड़े रहे।
मुंबई एयरपोर्ट पर क्रू और यात्रियों के बीच बहस हुई।
मुंबई एयरपोर्ट पर क्रू और यात्रियों के बीच बहस हुई।
रायपुर एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने जमीन पर लेटकर रात गुजारी।
रायपुर एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने जमीन पर लेटकर रात गुजारी।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुजुर्ग सामान के साथ बैठे दिखे।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुजुर्ग सामान के साथ बैठे दिखे।
मुंबई एयरपोर्ट पर बच्चा रोता नजर आया।
मुंबई एयरपोर्ट पर बच्चा रोता नजर आया।
पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट के इंतजार में बैठे पैसेंजर्स।
पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट के इंतजार में बैठे पैसेंजर्स।
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद महिला यात्री रोने लगी।
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद महिला यात्री रोने लगी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्री बैठे दिखाई दिए।
दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्री बैठे दिखाई दिए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.