जब वह रात करीब डेढ़ बजे अपनी स्विफ्ट कार से मोरिंडा चुन्नी सड़क पर स्थित अर्जुन पैलेस के नजदीक पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कैंटर ने कार को फेट मार दी। जिस के कारण कार का संतुलन बिगड़ने से कारण सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फतेहगढ़ साहिब। चुन्नी मोरिंडा मुख्य मार्ग पर स्थित अर्जुन पैलेस के नजदीक गत रात डेढ़ बजे के करीब हुए सड़क हादसे में पंजाबी गायक व गीतकार अमन धनाेआ की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार अमन मोहाली से वापस घर आ रहा था।