फगवाड़ा में दर्दनाक हादसा:वैष्णो देवी से लौटते समय घटा भयानक हादसा; 1 ही परिवार के 3 सदस्यों सहित 4 की मौत

मरने वालों में शोभना गुप्ता (59), कुणल गुप्ता (21), फुलकित गुप्ता और एक चालक शामिल 1 घायल को जालंधर के जौहल अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया

0 1,000,343

फगवाड़ा में गुरुवार को सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब उत्तर प्रदेश के रहने वाले यह लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे थे। अचानक हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इनमें तीन लोग एक ही परिवार के हैं। चार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक घायल को जालंधर के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मरने वालों में शोभना गुप्ता (59), कुणाल गुप्ता (21), पुलकित गुप्ता और एक चालक शामिल है। इसके अलावा ऋषभ गुप्ता (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बारे में SHO सिटी नवदीप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले ये लोग बुधवार को देर रात यह परिवार वैष्णो देवी से माथा टेककर अपनी कार नंबर UP 78 FQ 4512 में घर वापस जा रहे थे। फगवाड़ा शुगर मिल चौक के नजदीक कोई वाहन इनकी कार को टक्कर मार गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.