अमृतसर में तड़के 4 बजे फायरिंग:सिविल अस्पताल में आपस में भिड़े दो गुट; विवाद में चली गोली डॉक्टर को लगी, इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे थे

अस्पताल में गोली चलने पर दूसरे मरीजों में भी अफरा तफरी मच गई थी, लेकिन स्टाफ ने स्थिति को संभाल लिया। अस्पताल में भिड़ने से पहले भी दोनों गुटों में मारपीट हुई थी, इसके बाद वे मेडिकल कराने पहुंचे थे

0 1,000,248

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के सिविल अस्पताल में रविवार सुबह 4 बजे फायरिंग होने का मामला सामने आया है। दो गुट आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे को जमकर पीटा। इस बीच किसी ने गोली चला दी, जिससे इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

DCP परमिंदर सिंह ने बताया कि घायल अफसर की पहचान भवनीत सिंह के रूप में हुई है। गोली उनकी जांघ में लगी है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल अस्पताल के SMO डॉ. चंद्रमोहन भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल के स्टाफ से मामले की जानकारी लेने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

शिकायत में बताया गया है कि लव कुश नगर में दो गुटों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। इसके बाद सभी घायल मेडिकल कराने अस्पताल पहुंच गए। यहां भी दोनों गुट एक बार फिर आपस में भिड़ गए। इस भिड़ंत के दौरान एक शख्स ने गोली चला दी, जो डॉक्टर को लग गई। DCP ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी सभी आरोपी फरार हैं, लेकिन जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.