दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत:कुछ के सिर्फ कंकाल मिले; 10 से 15 लोग बचाए गए, AC में ब्लास्ट की आशंका

0 42

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है। रेस्क्यू के दौरान 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर से 9 जले हुए शव बरामद किए गए। पहले फ्लोर से 1 शव, दूसरे फ्लोर से 5 शव और सीढ़ियों से 3 शव मिले, जहां दरवाजा बंद था।

आशंका है कि लोगों ने छत पर भागकर जान बचाने की कोशिश की थी। स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि लोगों के शव इतने बुरे तरह जल चुके हैं कि पहचान करना मुश्किल है। DNA टेस्ट के बाद ही मृतकों का पता चल पाएगा।

हादसे को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि AC में धमाके के बाद आग फैली। फिलहाल अधिकारियों की तरफ से असली कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

घटनास्थल की 5 तस्वीरें…

बिल्डिंग से आग बुझाने के बाद शवों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया।
बिल्डिंग से आग बुझाने के बाद शवों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया।
आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट्स में लगी थी।
आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट्स में लगी थी।
मौके पर मृतकों के जानने वालों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर मृतकों के जानने वालों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आग इतनी भयावह थी कि पूरी बिल्डिंग धुएं से काली हो गई।
आग इतनी भयावह थी कि पूरी बिल्डिंग धुएं से काली हो गई।
यह बिल्डिंग के सामने का हिस्सा है। AC पीछे लगा था, जहां धमाके से आग लगी।
यह बिल्डिंग के सामने का हिस्सा है। AC पीछे लगा था, जहां धमाके से आग लगी।

इमारत के पिछले हिस्से में लगी थी आग : डीएफएस डीएफएस अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि सुबह 3:47 बजे इमारत में आग लगने की सूचना मिलते ही हमारी दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। इमारत में चार मंजिलें हैं और हरेक मंजिल पर 4BHK फ्लैट हैं। इमारत के पिछले हिस्से में आग लगी थी। इसीलिए वहीं, ज्यादा मौतें हुईं। खिड़कियों पर सेफ्टी ग्रिल लगी हुई थीं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं।

बिल्डिंग की तीन फ्लोर से 9 शव बरामद किए गए हैं, जिन्हें दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम को सौंप दिया है। हमने लगभग 15 लोगों को बचाया। इनमें से एक व्यक्ति का शरीर लगभग 30% जल गया था, जिसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने का कारण फिलहाल साफ नहीं है।

8 मृतकों के नाम…

  • शिखा जैन (45 साल)
  • अनिता जैन (58 साल)
  • निशांत जैन (35 साल)
  • अंचल जैन (33 साल)
  • नितिन जैन (50 साल)
  • शैली जैन (48 साल)
  • समयंक जैन (25 साल)
  • अरविंद लाल (60 साल)
  • एक शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

29 अप्रैल: गाजियाबाद में 15 मंजिला अपार्टमेंट में आग, 7 फ्लोर जले

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 29 अप्रैल की सुबह एक 15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई थी। आग गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी में 9वें फ्लोर पर लगी। देखते ही देखते आग ने 7 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार करीब 5 किमी दूर से दिखाई दे रहा था। गनीमत रही कि फ्लैट में रहने वाले लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। सीढ़ियों से नीचे की ओर भागे। अपना घर जलते देखकर महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। पूरी खबर पढ़ें…

आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार करीब 5 किमी दूर से दिखाई दे रहा था।
आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार करीब 5 किमी दूर से दिखाई दे रहा था।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार में आग, 6 जिंदा जले

राजस्थान के अलवर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 29 अप्रैल को ही एक आर्टिगा कार आग का गोला बन गई। चलती कार में आग लगने से 6 लोग जिंदा जल गए थे। आग इतनी भयानक भी कि 5 लोगों को हडिड्यां तक पिघल गईं। मृतकों में मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोग थे। सभी वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.