IPL ऑक्शन-प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा Rs14.20-14.20 करोड़ में बिके:दोनों को CSK ने बेस प्राइस से 47 गुना ज्यादा कीमत में खरीदा; ग्रीन सबसे महंगे विदेशी
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मंगलवार को अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्हें 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। ऋषभ पंत (27 करोड़) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
PL मिनी ऑक्शन में इस बार ज्यादा बड़े नाम नहीं उतर रहे हैं। आंद्रे रसेल, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस और मोईन अली जैसे दिग्गजों ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के युवा कैमरन ग्रीन, श्रीलंका के मथीश पथिराना, भारत के रवि बिश्नोई, इंग्लैंड के जैमी स्मिथ और आउट ऑफ फॉर्म लियम लिविंगस्टन पर ही बड़ी बोली लग सकती है।
भारत में घरेलू क्रिकेट खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों की बोली भी सरप्राइज कर सकती है। इनमें जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा हैं। उनके अलावा स्पिनर प्रशांत वीर, शिवम शुक्ला, तेज गेंदबाज अशोक शर्मा, क्रैंस फुलेट्रा और विकेटकीपर कार्तिक शर्मा पर भी टीमें बड़ी रकम खर्च कर सकती हैं।
अब तक की नीलामी की खास बातें
- कुल 25 प्लेयर्स बिके हैं। इनमें 10 विदेशी हैं।
- 10 फ्रेंचाइजी अब तक 119.10 करोड़ खर्च कर चुकी हैं।
- ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वे 25.20 करोड़ में बिके।
- 10वें सेट में यश राज पुंजा पर राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख की बेस प्राइस पर भरोसा जताया।
- विग्नेश पुथुर भी 30 लाख में राजस्थान रॉयल्स के खाते में गए। प्रशांत सोलंकी को 30 लाख में KKR ने खरीदा।
- कर्ण शर्मा, शिवम शुक्ला, कुमार कार्तिकेय सिंह और वहीदुल्लाह जदरान अनसोल्ड रहे।
First words from our 🆕 Knight 🎙️😍 pic.twitter.com/Qmg80QksXj
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) December 16, 2025
20 साल के प्रशांत वीर और 19 साल के कार्तिक शर्मा एक समान 14.20-14.20 करोड़ में बिके हैं। दोनों को CSK ने 30 लाख की बेस प्राइस से 47 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा। प्रशांत उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि कार्तिक राजस्थान के हैं। इनके अलावा, जम्मू एंड कश्मीर के आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ रुपए में में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
तेज गेंदबाजों के सेट में कोलकाता ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (18 करोड़) को अपने साथ जोड़ा न्यूजीलैंड के जैकब डफी को RCB और एनरिक नॉर्त्या को LSG ने 2-2 करोड़ में खरीदा।
स्पिनर्स रवि बिश्नोई को RR ने 7.20 करोड़ में खरीदा। वेंकटेश अय्यर को RCB ने महज 7 करोड़ रुपए में खरीद लिया। उन्हें 2024 के मेगा ऑक्शन में KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा था।
ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे
कोलकाता ने भले ही कैमरन ग्रीन को 25.2 करोड़ में खरीदा है, ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। 7.2 करोड़ रुपए BCCI के वेलफेयर फंड में जमा करा दिए जाएंगे। BCCI ने पिछले साल ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए की अपर लिमिट तय कर दी थी। ताकि विदेशी खिलाड़ी ज्यादा डिमांड का अनुचित फायदा न उठा पाएं।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में सबसे ज्यादा 13 प्लेयर्स की जगह खाली है। टीम ने 12 ही प्लेयर्स रिटेन किए, टीम ऑक्शन में 6 विदेशी प्लेयर्स को भी खरीदेगी। पंजाब किंग्स (PBKS) में सबसे कम 4 ही प्लेयर्स की जगह है, पिछली रनर-अप टीम ने 21 प्लेयर्स को रिटेन किया। एक टीम में 22 से 25 प्लेयर्स शामिल हो सकते हैं। पंजाब के बाद मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) में 5-5 प्लेयर्स की जगह खाली है।
ऑक्शन के लिए दुनियाभर के 1390 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, टीमों ने इनमें से कुछ ही प्लेयर्स चुने और उन्हें खरीदने में इंटरेस्ट दिखाया। इसलिए ऑक्शन से पहले BCCI ने टॉप 350 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट कर लिया। इनका नाम ही आज की नीलामी में आएगा।
10 टीमों ने 173 प्लेयर्स को रिटेन किया, इनमें से 45 विदेशी हैं। 10 टीमों में 250 प्लेयर्स शामिल हो सकते हैं, इनमें से 80 विदेशी रहना चाहिए। यानी नीलामी में खाली जगह तो 77 हैं, लेकिन इनमें से 25 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं। यानी 52 भारतीय प्लेयर ही बिक पाएंगे।
PL का सीजन खत्म होने के बाद प्लेयर्स की ट्रेडिंग विंडो शुरू हो जाती है, जो ऑक्शन के एक महीने पहले तक चालू रहती है। इस बार की ट्रेडिंग विंडो में टीमों ने 8 प्लेयर्स की अदला-बदली की। इनमें 3 सबसे बड़े नाम संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी के रहे। सैमसन राजस्थान से चेन्नई, जडेजा चेन्नई से राजस्थान और शमी हैदराबाद से लखनऊ का हिस्सा बन गए।
मिनी ऑक्शन में प्लेयर्स रिटेंशन की कोई लिमिट नहीं रहती है। टीमें चाहे तो अपने पूरे स्क्वॉड को रिटेन कर सकती हैं। हालांकि, इसके बावजूद टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। ताकि वे अगले सीजन से पहले और भी ज्यादा मजबूत टीम बना सके।
ऑक्शन की शुरुआत इंटरनेशनल प्लेयर्स के सेट से होती है। हर सेट में अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ी होते हैं। बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर, तेज गेंदबाज और स्पिनर्स के सीक्वेंस में खिलाड़ियों का नाम लिया जाता है। इंटरनेशनल प्लेयर्स के बाद उसी सीक्वेंस में अनकैप्ड यानी घरेलू खिलाड़ियों का नंबर आता है। यही प्रोसेस आखिरी खिलाड़ी का नाम आने तक चलती है।
ऑक्शन में प्लेयर्स की बेस प्राइस 30 लाख रुपए से शुरू हो कर 2 करोड़ रुपए तक रहती है। बेस प्राइस यानी जिस कीमत से खिलाड़ी की बोली शुरू होती है। इस बार 40 प्लेयर्स की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपए है। 30 प्लेयर्स की बेस प्राइस 1 से 1.50 करोड़ रुपए के बीच है। वहीं, 228 खिलाड़ियों की शुरुआती कीमत 30 से 75 लाख रुपए के बीच है।
सुशांत मिश्रा को RR ने 90 लाख में खरीदा

नमन तिवारी को LSG ने एक करोड़ रुपए में खरीदा


- आठवें सेट (विकेटकीपर) में सबसे बड़ा नाम कार्तिक शर्मा रहे। ऑक्शन की शुरुआत में रुचित अहीर और वंश बेदी 30 लाख की बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहे, जबकि तुषार रहेजा भी खरीदार नहीं जुटा सके।
- 30 लाख की बेस प्राइस के साथ उतरे कार्तिक पर टीमों के बीच जबरदस्त बिडिंग हुई और आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपए में खरीद लिया।
- मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा, जबकि तेजस्वी सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ रुपए में खरीदा।
















