देश में कोरोना से 8,512 मौतें / 2 दिनों में 791 लोगों ने जान गंवाई; मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा दो हजार के करीब पहुंचा
गुरुवार को रिकॉर्ड 396 लोगों की मौत हुई, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 152 मरीजों की जान गई जबकि दिल्ली में 101 मरीजों ने दम तोड़ा, यह राजधानी में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 8,512 हो गई है। अब हर रोज मौत के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। पिछले 2 दिनों में ही 791 लोगों ने दम तोड़ दिया। मौत की ये अब तक की सबसे तेज रफ्तार कही जा सकती है। जिन देशों में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना से मौतें हो रही हैं, उनमें भारत चौथे नंबर पर है। ब्राजील, अमेरिका, मैक्सिको में हालात यहां से ज्यादा खराब है।
महाराष्ट्र के 15 जिलों की बुरी हालत
देश में सबसे ज्यादा खराब हालत महाराष्ट्र की है। यहां 15 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। यहां कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा दो हजार के करीब पहुंच चुका है। यहां अब तक 1,954 लोगों की जान जा चुकी है। दूसरे नंबर पर पुणे है, जहां 447 लोगों ने जान गंवाई।
ठाणे में अब तक 398 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा औरंगाबाद, सोलापुर, जलगांव, नासिक, रायगढ़, पालघर, अकोला, सतारा, रत्नागिरी, धुले, नागपुर, अमरावती ऐसे जिले हैं, जहां होने वाली मौतों की संख्या 10 से 50 के बीच हैं।
हर रोज बन रहे नए रिकॉर्ड
देश में मरने वालों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। गुरुवार को रिकॉर्ड 392 मौतें हुईं। ये अब तक एक दिन में हुई मौतों के आंकड़ों में सबसे ज्यादा है। देश की राजधानी दिल्ली में 101 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में 152 लोगों की मौत हुई। यह महाराष्ट्र में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। पुडुचेरी में पहली बार दो मौतें एक साथ हुईं। इसके पहले बुधवार यानी 10 जून को 387 लोगों की जान गई थी।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 3590 |
| गुजरात | 1385 |
| दिल्ली | 1085 |
| पश्चिम बंगाल | 442 |
| मध्य प्रदेश | 431 |
| तमिलनाडु | 349 |
| उत्तर प्रदेश | 345 |
| राजस्थान | 269 |
| तेलंगाना | 165 |
| आंध्र प्रदेश | 80 |
| पंजाब | 59 |
| जम्मू-कश्मीर | 52 |
| हरियाणा | 64 |
| कर्नाटक | 72 |
| बिहार | 35 |
| ओडिशा | 13 |
| झारखंड | 08 |
| हिमाचल प्रदेश | 07 |
| चंडीगढ़ | 05 |
| केरल | 19 |
| उत्तराखंड | 19 |
| छत्तीसगढ़ | 06 |
| असम | 06 |
| मेघालय | 01 |
| लद्दाख | 01 |
| त्रिपुरा | 01 |
| पुडुचेरी | 03 |
| कुल | 8,512 |
20 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 1954 |
| अहमदाबाद | 1117 |
| पुणे | 447 |
| कोलकाता | 275 |
| ठाणे | 398 |
| चेन्नई | 276 |
| इंदौर | 163 |
| जयपुर | 119 |
| जलगांव | 120 |
| सोलापुर | 120 |
| सूरत | 90 |
| औरंगाबाद | 123 |
| नासिक | 100 |
| भोपाल | 66 |
| उज्जैन | 64 |
| रायगढ़ | 58 |
| हावड़ा | 55 |
| नार्थ 24 परगना | 63 |
| आगरा | 58 |
11 जून को 396 मौतें हुई थीं
| तारीख | मौतें |
| 01 जून | 201 |
| 02 जून | 221 |
| 03 जून | 259 |
| 04 जून | 274 |
| 05 जून | 286 |
| 06 जून | 298 |
| 07 जून | 261 |
| 08 जून | 266 |
| 09 जून | 241 |
| 10 जून | 387 |
| 11 जून | 396 |