पहला वनडे- भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया:कोहली ने 93 रन बनाए, कप्तान गिल की फिफ्टी; अय्यर ने 49 रन की पारी खेली
भारत ने वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।
वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में रविवार को भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए।
जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। केएल राहुल ने क्रिस्टियन क्लार्क की बॉल पर छक्का लगाकर जीत दिलाई। उन्होंने नाबाद 29 रन बनाए।
https://x.com/i/status/2010383998896484860
विराट कोहली ने 93, श्रेयस अय्यर ने 49 और कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए। न्यूजीलैंड के काइल जैमिसन ने 4 विकेट लिए।
भारत के 3 मैच विनर्स



न्यूजीलैंड के 3 बैटर्स ने फिफ्टी लगाई न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 71 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा हेनरी निकोल्स ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 56 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट झटके। कुलदीप यादव को एक विकेट मिला।
1. कोहली ने संगकारा को पीछो छोड़ा विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने इस पारी में 42वां रन बनाते ही श्रीलंका के कुमार संगकारा (28016 रन) को पीछे छोड़ दिया है। कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (34357 रन) हैं।
2. रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड रोहित शर्मा (26 रन) इस पारी में दूसरा छक्का लगाते ही वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के 328 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित के नाम अब बतौर ओपनर 193 वनडे मैच में 329 छक्के हो गए हैं।

हर बैटिंग पोजिशन को मिलाकर रोहित शर्मा पहले ही वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर हैं। उनके नाम अब तक 357 छक्के हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, माइकल रे, अदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क।
मैच के बाद राहुल की 4 बातें
- राणा ने अपना काम बखूबी किया, जिससे मेरे ऊपर से दबाव कम हुआ। उनकी अग्रेसिव बैटिंग से रन चेज आसान हुआ।
- मुझे नहीं पता था कि वॉशी रन नहीं कर सकते। उन्होंने गेंद को सही टाइम किया। हमने यह तय किया कि डॉट गेंदें ज्यादा न हों।
- रोहित, गिल और विराट की साझेदारियों ने सही टेम्पो सेट किया। बाद में पिच थोड़ी धीमी हो गई, लेकिन टॉप ऑर्डर के बैटर्स ने हमारा काम आसान कर दिया।
- कीवियों के खिलाफ हमारे कई मैच आखिरी ओवर तक गए हैं। वे हमेशा मैच में वापसी का तरीका ढूंढ लेते हैं। अगले मैच का इंतजार है।