देश में कोरोना से 16,096 मौतें / आज 13 राज्यों में 407 मरीजों की मौत; तमिलनाडु में 68 मरीजों ने जान गंवाई, यह देश का चौथा राज्य जहां 1 हजार से ज्यादा मौतें हुईं
देश की राजधानी दिल्ली में 66 मरीजों की मौत हुई, यहां मरने वालों की संख्या अब 2,558 हो गई है महाराष्ट्र में 167 लोगों की मौत हुई, इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7,273 पहुंच गया है
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या 16,096 हो गई है। शनिवार को 13 राज्यों में 407 लोगों ने जान गंवा दी। तमिलनाडु में 68 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ यह देश का चौथा राज्य बन गया जहां एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां मरने वालों की संख्या 1,025 हो गई है। महाराष्ट्र में 167 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7,273 पहुंच गया है।
उधर, देश की राजधानी दिल्ली में 66 मरीजों की मौत हुई। यहां मरने वालों की संख्या अब 2,558 हो गई है। उत्तर प्रदेश में 19 और गुजरात में 18 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।
इन राज्यों में भी संक्रमितों की मौत हुई
संक्रमण के चलते शनिवार को पश्चिम बंगाल में 13, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 11-11, हरियाणा में 7, मध्य प्रदेश में 4, पंजाब में 6, बिहार, जम्मू कश्मीर में 2-2 मरीजों की मौत हो गई। ओडिशा और पुडुचेरी में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इसके पहले शुक्रवार को 381 मरीजों की मौत हुई थी।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 7,106 |
| दिल्ली | 2,492 |
| गुजरात | 1,772 |
| तमिलनाडु | 957 |
| पश्चिम बंगाल | 616 |
| मध्य प्रदेश | 546 |
| उत्तर प्रदेश | 630 |
| राजस्थान | 380 |
| तेलंगाना | 237 |
| हरियाणा | 211 |
| कर्नाटक | 180 |
| आंध्र प्रदेश | 146 |
| पंजाब | 122 |
| जम्मू कश्मीर | 91 |
| बिहार | 56 |
| उत्तराखंड | 37 |
| केरल | 23 |
| ओडिशा | 24 |
| झारखंड | 12 |
| छत्तीसगढ़ | 13 |
| असम | 09 |
| हिमाचल प्रदेश | 08 |
| चंडीगढ़ | 06 |
| पुडुचेरी | 09 |
| मेघालय | 01 |
| लद्दाख | 01 |
| त्रिपुरा | 01 |
| गोवा | 02 |
| अरुणाचल प्रदेश | 01 |
| कुल | 16,096 |
07 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 4,179 |
| अहमदाबाद | 1,398 |
| ठाणे | 816 |
| पुणे | 675 |
| चेन्नई | 727 |
| कोलकाता | 351 |
16 जून को 2004 मौतें हुई थीं
| तारीख | मौतें |
| 16 जून | 2004 |
| 17 जून | 325 |
| 18 जून | 342 |
| 19 जून | 365 |
| 20 जून | 377 |
| 21 जून | 426 |
| 22 जून | 312 |
| 23 जून | 468 |
| 24 जून | 424 |
| 25 जून | 401 |