देश में कोरोना से अब तक 51,045 मौतें:एक दिन में 960 लोगों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 20 हजार के पार, 24 घंटे में यहां 288 संक्रमितों ने दम तोड़ा
तमिलनाडु में रिकॉर्ड 125 मरीजों ने दम तोड़ा, यहां मरने वालों का आंकड़ा 5,766 पहुंचा पिछले 16 दिनों में 14,491 लोगों की जान गई, आंध्र प्रदेश में 88 संक्रमितों की मौत
देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 51 हजार 45 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 960 मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा अब 20 हजार के पार हो चुका है। रविवार को यहां सबसे ज्यादा 288 मरीजों की मौत हुई। उधर, तमिलनाडु में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा 125 मौतें दर्ज की गईं। यहां अब तक 5,766 लोग जान गंवा चुके हैं। उधर, कर्नाटक में 124, आंध्र प्रदेश में 88, उत्तर प्रदेश में 56, पश्चिम बंगाल में 51, पंजाब में 41, बिहार में 22, गुजरात में 20, जम्मू कश्मीर में 15, राजस्थान में 13, मध्य प्रदेश में 11, ओडिशा, हरियाणा और केरल में 10-10, तेलंगाना में 9, दिल्ली में 8, गोवा में 6, त्रिपुरा में 5, पुडुचेरी में 4, मणिपुर में 3, चंडीगढ़ में 1 मरीज की मौत हुई।
दिसंबर तक 1.74 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा सकती है
अभी दुनिया में हर रोज सबसे ज्यादा अमेरिका, ब्राजील और भारत में मौतें हो रहीं हैं। दुनिया में होने वाली कुल मौतों में 18.83% लोग अमेरिका, 16.93% लोग ब्राजील और 16.65% लोग भारत से होते हैं। आंकड़ों से मालूम पड़ता है कि अगर मरने वालों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो 31 दिसंबर यानी इस साल के अंत तक देश में संक्रमण के चलते 1.74 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा देंगे। अभी भारत में औसतन हर रोज 900 लोगों की जान जा रही है।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 20,037 |
| तमिलनाडु | 5,766 |
| दिल्ली | 4,196 |
| गुजरात | 2,785 |
| कर्नाटक | 3,956 |
| उत्तर प्रदेश | 2,428 |
| पश्चिम बंगाल | 2,377 |
| आंध्र प्रदेश | 2,650 |
| मध्यप्रदेश | 1,105 |
| राजस्थान | 875 |
| तेलंगाना | 693 |
| हरियाणा | 538 |
| पंजाब | 812 |
| जम्मू कश्मीर | 542 |
| बिहार | 537 |
| ओडिशा | 396 |
| उत्तराखंड | 143 |
| केरल | 157 |
| झारखंड | 209 |
| छत्तीसगढ़ | 117 |
| असम | 182 |
| हिमाचल प्रदेश | 18 |
| चंडीगढ़ | 28 |
| पुडुचेरी | 102 |
| मेघालय | 06 |
| लद्दाख | 09 |
| त्रिपुरा | 44 |
| गोवा | 91 |
| अरुणाचल प्रदेश | 04 |
| दादरा एंड नागर हवेली | 02 |
| नगालैंड | 07 |
| सिक्किम | 01 |
| अंडमान और निकोबार समूह | 22 |
| मणिपुर | 13 |
| कुल | 51,045 |