देश में कोरोना से 23,187 मौतें / 21 राज्यों में 500 लोगों की मौत; तमिलनाडु में आंकड़ा 2 हजार के करीब, बंगाल में हिंदुत्ववादी नेता तपन घोष ने संक्रमण से जान गंवाई
महाराष्ट्र में 173 लोगों की मौत, यहां मरने वालों का आंकड़ा 10,289 तक पहुंचा कर्नाटक में लगातार दूसरे दिन 70 से ज्यादा मौतें, रविवार को 71 लोगों ने दम तोड़ा
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 23,187 हो गई है। रविवार को 21 राज्यों में 500 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। तमिलनाडु में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के करीब पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में यहां 68 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 1,966 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं, बंगाल में हिंदुत्ववादी नेता तपन घोष ने संक्रमण से जान गंवाई।
सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 173 लोगों की जान चली गई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 10,289 पहुंच गया है। कर्नाटक में 71 और देश की राजधानी दिल्ली में 37 लोगों की मौत हो गई।
इन राज्यों में भी लोगों ने जान गंवाई
पश्चिम बंगाल में 26, उत्तर प्रदेश में 21, आंध्र प्रदेश में 19, गुजरात में 13, जम्मू कश्मीर में 10, मध्य प्रदेश में 9, तेलंगाना में 8, राजस्थान में 7, हरियाणा में 4, बिहार में 7, असम में 3, ओडिशा में 5, केरल में 2, पंजाब में 4, गोवा और छत्तीसगढ़ में 2-2, उत्तराखंड में 1 संक्रमित ने जान गंवा दी।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 10,289 |
| दिल्ली | 3,371 |
| गुजरात | 2,046 |
| तमिलनाडु | 1,966 |
| पश्चिम बंगाल | 932 |
| मध्य प्रदेश | 653 |
| उत्तर प्रदेश | 934 |
| राजस्थान | 510 |
| तेलंगाना | 356 |
| हरियाणा | 301 |
| कर्नाटक | 686 |
| आंध्र प्रदेश | 328 |
| पंजाब | 199 |
| जम्मू कश्मीर | 179 |
| बिहार | 125 |
| उत्तराखंड | 47 |
| केरल | 32 |
| ओडिशा | 84 |
| झारखंड | 21 |
| छत्तीसगढ़ | 19 |
| असम | 40 |
| हिमाचल प्रदेश | 09 |
| चंडीगढ़ | 08 |
| पुडुचेरी | 18 |
| मेघालय | 02 |
| लद्दाख | 01 |
| त्रिपुरा | 01 |
| गोवा | 14 |
| अरुणाचल प्रदेश | 01 |
| कुल | 23,187 |
पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| तारीख | मौतें |
| 16 जून | 2,004 |
| 30 जून | 506 |
| 08 जुलाई | 491 |
| 10 जुलाई | 520 |
| 11 जुलाई | 541 |
06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 5,288 |
| अहमदाबाद | 1,519 |
| ठाणे | 1,646 |
| पुणे | 1,097 |
| चेन्नई | 1,250 |
| कोलकाता | 499 |