पंजाब में व्यापारी की गोली मारकर हत्या:बाइक सवार बदमाशों ने पहले रुपए मांगे, फिर छाती में दाग दी 3 गोली; शादी में गया था परिवार

पंजाब के तरनतारन में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार 2 बदमाशों ने व्यापारी की छाती में सीधे फायर किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना के समय पूरा परिवार अमृतसर में एक शादी में गया था। उस समय दुकान पर उनके साथ उनका बेटा मौजूद था।

बदमाश दोपहर के समय दुकान पर लूट के इरादे से आए। दुकान में घुसते ही व्यापारी के साथ उनकी हाथापाई हो गई। इसके बाद एक ने उनके ऊपर सीधा फायर कर दिया। गोली लगते वे नीचे गिर गए। उन्हें एक के बाद एक 3 गोलियां मारी गईं। वहीं तब तक बदमाश के दूसरे साथी ने गल्ले से रुपए निकाल लिए।

तरनतारन में गोली लगते ही व्यापारी दुकान पर नीचे गिर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतक व्यापारी के पिता गांव के सरपंच भी रहे हैं। पुलिस लूटपाट के अलावा हत्या की अलग एंगल से भी जांच कर रही है।

व्यापारी को गोली मारने के बाद बदमाशों ने बाहर खड़े लोगों को हटाने के लिए पिस्टल निकालकर डराया।
व्यापारी को गोली मारने के बाद बदमाशों ने बाहर खड़े लोगों को हटाने के लिए पिस्टल निकालकर डराया।

सिलसिलेवार जानिए वीडियो में क्या दिख रहा…

  • परचून की दुकान पर मारी गोली: तरनतारन के खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव भुल्लर में परचून की दुकान पर सोमवार दोपहर बाइक पर आए 2 बदमाशों ने व्यापारी दलजीत सिंह (47) की गोली मार दी। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। दुकान पर आते ही व्यापारी के साथ उनकी कहासुनी हो गई।
  • गोली लगते ही नीचे गिरे व्यापारी: हाथापाई के बाद एक बदमाश ने उन्हें छापी पर सीधी गोली मार दी। गोली लगते ही दलजीत तुरंत नीचे गिर गए। दुकान पर ही मौजूद एक महिला और उनके बेटे ने उन्हें संभाला। बदमाशों ने उन्हें एक के बाद एक 3 गोलियां मारी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
  • गल्ले से रुपए निकालकर फरार हुए: एक बदमाश ने अचानक दुकान के अंदर घुसकर गल्ला खोल दिया। इसके बाद बदमाश का दूसरा साथी भी अंदर आ गया और उसे कुछ कहने लगा। इसके बाद गल्ले में रखे कुछ रुपए लेकर दोनों मौके से फरार हो गए।
  • बदमाश ने लोगों पर तानी पिस्टल: दुकान से बाहर निकलते ही एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर आसपास जा रहे लोगों की तरफ तान दी। जिससे डर कर किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। दूसरा साथी इतने में बाइक स्टार्ट की। दोनों चंद सेकेंड में फरार हो गए।
  • डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया: आसपास के लोगों ने उन्हें तरनतारन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सदर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
दुकान से लूट के बाद बाहर निकलते बदमाश।
दुकान से लूट के बाद बाहर निकलते बदमाश।

परिवार शादी में था, पिता गांव के सरपंच रहे घटना के समय दलजीत के परिवार के लोग अमृतसर में एक शादी में गए थे। दुकान पर उनके साथ उस समय उनका 18 वर्षीय बेटा भी मौजूद था। दलजीत सिंह के पिता गांव भुल्लर के सरपंच रहे हैं। इसके अलावा मृतक का एक बेटा और पत्नी है। बेटा विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। अगले महीने ही उसे विदेश जाना था, इसके लिए वीजा भी लग गया था। परिवार ने पुलिस को बताया है कि उन्हें कभी कोई धमकी या फिरौती का कॉल नहीं आया था।

बेटा अगले महीने विदेश जाने वाला था मृतक दलजीत के परिवार में पत्नी और एक बेटा है, उनका बेटा विदेश जाने वाला था। उसका वीजा भी लग गया था, अगले महीने ही उन्हें वहां जाना था। परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले किसी तरह की कोई धमकी नहीं मिली है।

बदमाशों का एक साथी बाइक पर उनका इंतजार करता रहा।
बदमाशों का एक साथी बाइक पर उनका इंतजार करता रहा।

डीएसपी बोले- दुकान के अंदर ही मौत हुई डीएसपी तरनतारन सुखबीर सिंह ने बताया कि दलजीत सिंह अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी बाइक पर आए 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें गोली मार दी। गोलियां लगने से उनकी दुकान के अंदर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.