पंजाब में 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जुर्माना या स्कूल की मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। यह छुट्टी सरकार के वार्षिक कैलेंडर में शामिल है।
कल यानी 22 सितंबर को पहले नवरात्र के साथ फेस्टिवल सीजन की शुरुआत भी हो रही है। सितंबर के बाद अक्टूबर महीने में भी 3 सरकारी छुट्टियां आएंगी। इनमें से 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा एक साथ मनाए जाएंगे। जबकि, 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती और 20 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी।
पिछले साल पहली बार घोषित हुई छुट्टी पंजाब सरकार ने पहली बार 3 अक्टूबर, 2024 को महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। यह अवकाश गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के साथ था, और इस दिन सभी सरकारी व निजी स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों में छुट्टी रही। इससे लोगों को 2 दिनों की छुट्टी मिली। सरकार ने इसे समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
महाराजा अग्रसेन समाज सेवा के प्रतीक महाराजा अग्रसेन का शासन मुख्य रूप से अग्रसेन वंशीय वैश्य समाज के बीच जाना जाता है। उन्हें समानता, न्याय और समाज सेवा का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने अपने राज में व्यापारियों और आम लोगों के हित में नीतियां बनाई और समाज में आर्थिक बराबरी को बढ़ावा दिया।
वहीं, आज के संदर्भ में बात करें तो वैश्य समाज और कई दूसरे समुदाय उनके नाम पर अग्रसेन जयंती मनाते हैं। उनकी जयंती पर हर साल 22 सितंबर को सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम होते हैं।
सरकार ने यह कैलेंडर जारी किया था..
