समस्तीपुर में PM ने चिराग को भाषण देने से रोका:अनाउंसर ने नाम लिया तो मोदी ने इशारों में कहा- चिराग नहीं नीतीश जाएंगे

0 78

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (24 अक्टूबर) को समस्तीपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मंच से अनाउंसर ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम भाषण देने के लिए लिया।

तभी प्रधानमंत्री ने पास बैठे नीतीश कुमार की ओर इशारा किया, चिराग नहीं, नीतीश भाषण देंगे। इसके तुरंत बाद अनाउंसर ने CM नीतीश कुमार को भाषण देने के लिए बुलाया।

इसके बाद नीतीश कुमार खड़े हुए और करीब 10 मिनट का भाषण दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपना भाषण शुरू किया। चिराग को दोबारा भाषण देने के लिए नहीं कहा गया।

मंच की 3 तस्वीरें देखिए…

अनाउंसर ने पहले चिराग पासवान को भाषण के लिए बुलाया।
अनाउंसर ने पहले चिराग पासवान को भाषण के लिए बुलाया।
PM मोदी ने अनाउंसर को इशारे में कहा- उन्हें नहीं नीतीश जी को बुलाइए।
PM मोदी ने अनाउंसर को इशारे में कहा- उन्हें नहीं नीतीश जी को बुलाइए।
फिर अनाउंसर ने CM नीतीश को भाषण देने के लिए बुलाया।
फिर अनाउंसर ने CM नीतीश को भाषण देने के लिए बुलाया।

बेगूसराय और समस्तीपुर में PM ने जलवाए मोबाइल टॉर्च

प्रधानमंत्री ने बेगूसराय और समस्तीपुर दोनों जगहों पर सभा में मौजूद लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाई। उन्होंने पूछा इतनी रोशनी में भी क्या आपको लालटेन की जरूरत है।

PM ने कहा, कांग्रेस के शासन में मोबाइल बहुत महंगा था। विदेश से मंगवाना पड़ता था। उस वक्त मोबाइल फोन बनाने वाली सिर्फ 2 फैक्ट्री थी, अब 200 से ज्यादा फैक्ट्रियां हैं।

NDA सरकार में डेटा भी सस्ता है। इस वजह से नौजवानों को कंटेंट क्रिएशन का नया मार्केट मिला है। आज बिहार में ये मोबाइल, ये प्रकाश हर कोई देख रहा है।

बेगूसराय में प्रधानमंत्री ने मंच पर ही छठ व्रतियों को सूप बांटे। PM ने शारदा सिन्हा को याद किया। प्रधानमंत्री के मंच पर लाइट का इंतजाम नहीं था। मंच पर अंधेरा देख केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने माइक लेकर कहा कि, लाइट वाले स्टेज पर जल्दी लाइट दो।

बेगूसराय में PM के मंच पर लाइट नहीं थी। अंधेरे में बैठे प्रधानमंत्री।
बेगूसराय में PM के मंच पर लाइट नहीं थी। अंधेरे में बैठे प्रधानमंत्री।

महालठबंधन में अटक,लटक, झटक, पटक दल

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब से चुनाव की घोषणा हुई है, हम सब देख रहे हैं। एक तरफ एनडीए है, जहां चिराग जी, कुशवाहा जी, नीतीश जी जैसे समझदार नेता हैं। वहीं दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है। इस महालठबंधन में अटक,लटक, झटक, पटक दल है।

राजद बीते 2 दशक में कोई चुनाव नहीं जीती, लेकिन अपनी अंहकार में अटकी है। इसी अंधकार में जेएमएम को झटक दिया। कांग्रेस 35 साल से बिहार में राजद की पिछलग्गू बनी हुई है, राजद ने इस बार उसको भी पटक दिया। वीआईपी को फटका दिया। लेफ्ट के जो दल हैं, उनको भी लटका दिया। साथियों जब स्वार्थ हावी होता है, लूटखसोट ही हावी होता है।’

PM ने जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा, ‘हत्या, रंगदारी, लूट, धमकी का वो दौर जिसने बिहार के फैक्ट्री पर ताले लगवा दिया। ये ताले सिर्फ फैक्ट्री पर नहीं आपके भविष्य पर भी लगे। बेगूसराय-बरौनी को एक दशक पीछे कर दिया। जिस राजद ने बिहार को पलायन का सबसे बड़ा दंश दिया, उसके नेता आज बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।’

समस्तीपुर में PM ने 17 बार जंगलराज का जिक्र किया

इससे पहले उन्होंने समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। दूधपूरा ​​​​​​में NDA के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अपने 45 मिनट के भाषण में PM ने 17 बार जंगलराज का जिक्र किया।

PM ने मंच से लोगों से अपने मोबाइल की लाइट जलाने को कहा, लोगों ने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू की। इसके बाद उन्होंने पूछा इतनी रोशनी में भी आपको लालटेन की जरूरत है क्या। प्रधानमंत्री ने कहा, दोस्तों पूरा देश देख रहा है, लोगों को लालटेन की जरूरत नहीं है।

PM ने कहा, ‘ये हमारी सरकार है जिसने हर घर में इंटरनेट पहुंचाया और इसे इतना सस्ता कर दिया है। दूसरे देशों में एक जीबी डेटा सौ-डेढ़ सौ रुपए में आता है. लेकिन इस चाय वाले ने एक जीबी डेटा को एक कप चाय से ज्यादा महंगा नहीं होने दिया। सस्ते इंटरनेट का फायदा सबसे ज्यादा नौजवानों ने उठाया है। वो वीडियो बनाकर कमाई कर रहे हैं।’

नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी NDA सरकार

PM ने मंच से नारा दिया- नई रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर आएगी NDA सरकार। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पूरा बिहार कह रहा है फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार। जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार।

PM ने कहा, ‘आपका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए जीत के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकता है। इस बार बिहार अबतक का सबसे बड़ा जनादेश देगा।

RJD-कांग्रेस ने बिहार से बदला लिया

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘2005 में अक्टूबर का महीना ही था जब बिहार ने जंगलराज से मुक्ति पाई थी। नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए का सुशासन शुरू हुआ था। लेकिन उस समय केंद्र में कांग्रेस-राजद की सरकार थी। बिहार की परेशानी बढ़ाने में उन्होंने कोई कभी नहीं छोड़ी थी। राजद वाले आपसे बदला ले रहे थे कि आपने नीतीश कुमार की सरकार क्यों बनाई।

राजद वाले कांग्रेस को धमकाते थे कि अगर आपने नीतीश जी की बात मानी, कोई प्रोजेक्ट दिया तो हम गठबंधन तोड़ देंगे।’

PM ने कहा कि इस बार हम जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं।
PM ने कहा कि इस बार हम जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं।

PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

  • RJD- कांग्रेस पर हमलाः RJD और कांग्रेस वाले क्या कह रहे हैं और क्या कर रहे हैं ये आपको मुझसे ज्यादा पता है। हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में ये जमानत पर चल रहे लोग हैं। जो जमानत पर हैं वो चोरी के मामले में जमानत पर हैं। अब चोरी की आदत इनकी ऐसी है कि अब ‘जननायक’ की उपाधि चोरी में जुटे हैं। बिहार के लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे।
  • संविधान के नाम पर गुमराह किया जा रहाः कर्पूरी ठाकुर के दिखाए सामाजिक न्याय के रास्ते को NDA ने सुशासन का आधार बनाया है। डॉक्टर की पढ़ाई के लिए अखिल भारतीय कोटे में पहले पिछड़ों को, गरीबों को आरक्षण नहीं था। ये संविधान लेकर जो गुमराह करते हैं तब ये हक नहीं मिलता था। NDA सरकार ने ही ये प्रावधान किया।
  • जंगलराज की याद दिलाईः विकास और राजद का 36 का आंकड़ा है। राजद के शासन में हत्या, अपहरण, लूट उद्योग के रूप में फूले-फले। जंगलराज की सबसे बड़ी भुक्तभोगी बिहार की महिलाएं, युवा और पिछड़े रहे। उस दौरान न्याय की उम्मीद दम तोड़ देती थी।
  • पुराने दिन वापस लाना चाहते हैं: ये लठबंधन वाले ऐसे लोगों को चुनाव लड़वा रहे हैं जिससे साबित होता है, ये पुराने दिन वापस लाना चाहते हैं। उनकी बातें सुनिए, अभी से राजद-कांग्रेस वाले छर्रा, दोनाली की धमकी देने लगे हैं। इस चुनाव में भी जंगलराज का डिब्बा गुल करना जरूरी है।
  • महिलाओं-युवा पर फोकसः महिलाओं का जीवन सरल बनाना हमारी प्राथमिकता में है। हमने शौचालय बनवाया। उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस दी। हमारी सरकार महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार दे रही है। हमारे लिए नौजवानों का सुनहरा भविष्य बड़ी प्राथमिकता है, लेकिन राजद-कांग्रेस से आप ये उम्मीद नहीं कर सकते। इन्हें अपने परिवार की चिंता है।
  • कार्यकर्ताओं को टिप्सः एक ओर जहां लठबंधन वाले एक-दूसरे के खिलाफ लगे हैं, वहीं एनडीए के कार्यकर्ताओं को हरियाणा की तरह काम करना है। हर बूथ पर काम करना है। लोजपा, जदयू, हम, बीजेपी, रालोमा सभी के नेता इस मंच पर हैं। एनडीए कार्यकर्ताओं को हर प्रत्याशी के लिए काम करना है।
  • विपक्ष ने उत्तर-दक्षिण बिहार को बांटाः राजद-कांग्रेस वाले संवेदनहीन लोग हैं, जो बाढ़ आने पर भी गरीबों का मजाक उड़ाते हैं। इनकी इसी सोच ने दशकों तक बिहार को उत्तर और दक्षिण बिहार में बांटे रखा। दलित, पिछड़ों, गरीब को जान पर खेलकर गंगा जी को पार करना पड़ता था। या फिर कई सौ किमी का रास्ता तय करना पड़ता था। लेकिन इन्होंने गंगा जी पर पुल नहीं बनवाया। एनडीए सरकार ने कनेक्टिविटी पर बल दिया। बीते सालों में गंगा जी पर कितने सारे पुल बने।
  • लठबंधन में अटक-भटक, लटक-झटक दलः एक तरफ NDA है जिसमें सूझबूझ से भरा नेतृत्व है। दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है। ये लोग कैमरे पर आकर कुछ भी बोलें लेकिन पीठ पीछे एक दूसरे की खाल खींच रहे हैं। इस महालठबंधन में अटक दल है, लटक दल है, भटक दल है, झटक दल है और पटक दल है।
  • सुशासन को समृद्ध में बदलना हैः हमने जंगलराज को सुशासन में बदला। अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय है। मैं बिहार की समृद्धि के लिए आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं।
  • कांग्रेस बिहार में राजद की पिछलग्गू: बिहार में कांग्रेस दो दशक से आरजेडी की पिछलग्गू बनी हुई है। इस चुनाव में भी आरजेडी ने उसे पटक दिया। राजद ने अपने अंधकार में जेएमएम को झटक दिया।

10 तस्वीरों में देखिए PM का बिहार दौरा…

बेगूसराय में PM ने सभी कैंडिडेट्स को खड़ा करवाया बीच में अपने लिए जगह बनवाकर हाथ पकड़कर एकजुटता दिखाई।
बेगूसराय में PM ने सभी कैंडिडेट्स को खड़ा करवाया बीच में अपने लिए जगह बनवाकर हाथ पकड़कर एकजुटता दिखाई।
बेगूसराय में PM ने छठ व्रतियों को सूप बांटे।
बेगूसराय में PM ने छठ व्रतियों को सूप बांटे।
बेगूसराय में PM की सभा में उनका फैन हनुमान बनकर पहुंचा।
बेगूसराय में PM की सभा में उनका फैन हनुमान बनकर पहुंचा।
समस्तीपुर में PM ने लोगों से फ्लैश लाइट जलवाकर पूछा, इतनी रोशनी में भी लालटेन की जरूरत है क्या।
समस्तीपुर में PM ने लोगों से फ्लैश लाइट जलवाकर पूछा, इतनी रोशनी में भी लालटेन की जरूरत है क्या।
मंच पर NDA नेताओं ने हाथ पकड़कर एकजुटता दिखाई।
मंच पर NDA नेताओं ने हाथ पकड़कर एकजुटता दिखाई।
PM मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी।
PM मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर के परिवार से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर के परिवार से मुलाकात की।
कर्पूरी ग्राम में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को ग्राम को लेकर जानकारी दी।
कर्पूरी ग्राम में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को ग्राम को लेकर जानकारी दी।
प्रधानमंत्री के साथ कर्पूरी ग्राम में नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के साथ कर्पूरी ग्राम में नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।
PM मोदी ने कलाकारों से मुलाकात की। उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
PM मोदी ने कलाकारों से मुलाकात की। उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

JDU के गढ़ से इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत

PM मोदी ने अपने इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत JDU गढ़ से की है। समस्तीपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों पर 7 कैंडिडेट्स JDU से, 2 BJP और एक LJPR से है। इसके साथ ही उन्होंने बेगूसराय जिले के 7 कैंडिडेट्स के लिए भी प्रचार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.