वैशाली में RJD समर्थकों ने CAPF जवानों पर फेंके पत्थर:सीवान में BJP कैंडिडेट ने बुर्का हटाने को कहा, हंगामा; 3 बजे तक 53.77% वोटिंग

0 132

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग का आखिरी घंटा है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा, हालांकि कुछ सीटों पर 5 बजे वोटिंग खत्म हो गई। दोपहर 3 बजे तक 53.77 वोटिंग हुई है।

आज की 121 सीटों में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे।

 

वैशाली में राजद प्रत्याशी के भड़काने पर लोगों ने CAPF जवानों पर पत्थर फेंके। दरअसल, आरजेडी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुटे हुए थे, जवानों ने उन्हें हटाया तो हंगामा हो गया। हालांकि, इसमें किसी को चोट नहीं आई है।

सीवान के गोरेयाकोठी विधानसभा के लकड़ी नवीगंज प्रखंड की बूथ संख्या 349-350 पर बीजेपी प्रत्याशी देवेशकांत सिंह का स्थानीय वोटरों ने विरोध किया है। वोट चोर के नारे भी लगाए। लोगों का आरोप है कि वो मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाने की बात कह रहे थे।

इधर, लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव हुआ है। गाड़ी पर गोबर, चप्पलें फेंकी गईं। गुस्साए डिप्टी सीएम ने कहा, ‘ये सब राजद के गुंडे हैं। NDA जीत रहा, तो इन्हें तकलीफ हो रही है। इन सब की छाती पर बुलडोजर चलेगा।’

वोटिंग से जुड़ी बड़ी बातें…

  • छपरा में 150 वोटर के नाम लिस्ट से गायबः छपरा विधानसभा के ब्रह्मपुर मोहल्ले के 150 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश हैं। वोटर्स इसे साजिश बता रहे हैं।
  • पहले फेज में 10 हॉट सीटः जिसमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरों की साख दांव पर है।
  • संवेदनशील बूथों पर 5 बजे तक वोटिंगः सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर (मुंगेर जिला) और जमालपुर में सुरक्षा कारणों से मतदान शाम 5 बजे तक हुआ।
  • पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ीः फतुहा विधानसभा के हाजीपुर गांव स्थित बूथ संख्या 254 पर तैनात पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • हिरासत में 4 BJP कार्यकर्ताः बिहारशरीफ में मतदान के दौरान पुलिस ने 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग वार्ड 16 में बूथ संख्या 226 से 232 के पास पर्ची बांट रहे थे।
  • वोटिंग देखने 7 देशों से 16 डेलिगेशन टीम पहुंचींः वोटिंग प्रोसेस देखने के लिए 7 देशों से 16 डेलिगेट्स की टीम बिहार पहुंची है। इनमें इंडोनेशिया, कोलंबिया, फिलीपींस, फ्रांस, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड के प्रतिनिधि आए हैं।

वैशाली में राजद प्रत्याशी के भड़काने पर लोगों ने CRPF जवानों पर पत्थर फेंके। दरअसल, आरजेडी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुटे हुए थे, जवानों ने उन्हें हटाया तो हंगामा हो गया। हालांकि, इसमें किसी को चोट नहीं आई है।

पथराव को लेकर महनार SDPO प्रवीण कुमार ने बताया, RJD उम्मीदवार रविन्द्र कुमार सिंह ने वीडियो जारी कर समर्थकों को बताया कि उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा प्रशासन के सहयोग से लोगों को पिटवाया जा रहा है। जिससे भीड़ में गुस्सा था। वहीं जंदाहा थाना क्षेत्र की बूथ संख्या 53 में CAPF फोर्स जब गई, तभी वहां पर मौजूद प्रत्याशी ने भीड़ को उकसाया और CAPF पर पथराव किया गया है। सभी CAPF फोर्स सुरक्षित हैं। घटना का वीडियो मिला है। उस वीडियो के आधार पर हमलोग प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.