बिहार के डिप्टी CM की गाड़ी पर गोबर-चप्पल फेंकी:विजय सिन्हा-राजद MLC बीच सड़क भिड़े; उपमुख्यमंत्री बोले- दारू पीकर गुंडागर्दी कर रहा हैफ्लैग मार्च:लालू बोले- तवे से रोटी पलटनी चाहिए; 11 बजे तक 27.65% वोटिंग

0 134

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से बीजेपी कैंडिडेट विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर गुरुवार को गोबर और चप्पलें फेंकी गई। विजय सिन्हा ने कहा, ‘गाड़ी पर पथराव भी हुआ है। ये हमला RJD के लोगों ने किया है।’

 

मामला लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 404 और 405 के पास का है। विजय सिन्हा खोरियारी गांव में इंटर कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने कार को घेर लिया।

 

विजय सिन्हा के मुताबिक, कुछ लोगों ने चप्पलें फेंकी, पथराव किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्हें गांव में जाने से भी रोक दिया।

उन्होंने कहा, ‘ये राजद के गुंडे हैं। सत्ता में आए बिना ही ये गुंडे बिहार के उपमुख्यमंत्री को बाहर जाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां के SP कायर और कमजोर हैं, जो यहां आकर कह रहे हैं कि शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।

अगर किसी भी तरह की कोई घटना होती है तो हम यहीं पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। ऐसे प्रशासन पर धिक्कार है।’

 

मौके से आई 4 तस्वीरें देखिए….

हमले के बाद सुरक्षाकर्मी विजय सिन्हा को गाड़ी में बैठाते हुए।
हमले के बाद सुरक्षाकर्मी विजय सिन्हा को गाड़ी में बैठाते हुए।
डिप्टी CM की गाड़ी के सामने प्रदर्शन करते लोग।
डिप्टी CM की गाड़ी के सामने प्रदर्शन करते लोग।
डिप्टी CM ने कहा कि ये हमला RJD के गुंडों ने किया है।
डिप्टी CM ने कहा कि ये हमला RJD के गुंडों ने किया है।
डिप्टी CM की गाड़ी पर गोबर के निशान देखे जा सकते हैं।
डिप्टी CM की गाड़ी पर गोबर के निशान देखे जा सकते हैं।

विजय सिन्हा और RJD MLC के बीच हुई बहस

RJD MLC अजय सिंह और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बीच सड़क भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तू-तड़ाक पर उतर आए।

विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि अजय सिंह ने दारू पी रखी है और दारू पीकर गुंडई कर रहे हैं। अजय सिन्हा ने भी विजय सिन्हा को गुंडा बताया। इसपर विजय सिन्हा ने कहा, मैं तुम्हारे जैसे गुंडों को मैं ठीक कर दूंगा।’

विजय सिन्हा बोले- ये इन लोगों के संस्कार हैं

डिप्टी CM ने कहा कि, ये गांव वाले अपने संस्कार का परिचय दे रहे हैं, इस सड़क का टेंडर हो गया है, काम शुरू हो गया है। ये तो बहाना है, ये RJD-कांग्रेस की गुंडई का प्रकटीकरण है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्थिति क्या है।

DM मिथिलेश मिश्रा ने कहा, ‘चुनाव चल रहा है, चुनाव की मर्यादा का ध्यान रखा जाए। किसी भी उम्मीदवार को अपने क्षेत्र में जाने का पूरा अधिकार है। उम्मीदवार अपने क्षेत्र में है। जनता को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।

प्रशासन अपना काम कर रहा है। जो शिकायत प्राप्त होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी हम यहां मौजूद हैं और शांति व्यवस्था बहाल की जाएगी। जैसी स्थिति होगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी वोटिंग हुई है।

आज की 121 सीटों में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के विधानसभा क्षेत्र लखीसराय के हलसी प्रखंड के खुडयारी गांव की बूथ संख्या 404, 405 पर बूथ कैपचरिंग की खबर पर SP अजय कुमार दलबल के साथ पहुंचे।

खुडयारी गांव में जवानों ने फ्लैग मार्च किया। हालांकि SP ने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है। इधर, लालू यादव ने कहा, तवे पर रोटी पलटनी चाहिए।

वोटिंग से जुड़ी बड़ी बातें…

  • मुजफ्फरपुर के 3 बूथ पर वोट बहिष्कार गायघाट विधान सभा में 3 बूथों पर वोट बहिष्कार हुआ है। बूथ नंबर 161, 162 और 170 पर मतदाताओं ने पुल और सड़क निर्माण को लेकर वोट का बहिष्कार कर दिया है।
  • पहले फेज में 10 हॉट सीटः जिसमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरों की साख दांव पर है।
  • संवेदनशील बूथों पर 5 बजे तक वोटिंगः सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर (मुंगेर जिला) और जमालपुर में सुरक्षा कारणों से मतदान का समय शाम 5 बजे तक सीमित कर दिया गया।
  • पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ीः फतुहा विधानसभा के हाजीपुर गांव स्थित बूथ संख्या 254 पर तैनात पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • हिरासत में 4 BJP कार्यकर्ताः बिहारशरीफ में मतदान के दौरान पुलिस ने 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग वार्ड 16 में बूथ संख्या 226 से 232 के पास पर्ची बांट रहे थे।

तस्वीरों में देखिए बिहार में वोटिंग…

लालू परिवार ने पटना के वेटेनरी कॉलेज में बने बूथ पर वोट डाला।
लालू परिवार ने पटना के वेटेनरी कॉलेज में बने बूथ पर वोट डाला।
मुजफ्फरपुर में नाव से वोट डालने जाते वोटर्स।
मुजफ्फरपुर में नाव से वोट डालने जाते वोटर्स।
वैशाली के लालगंज में EVM खराब होने के बाद हंगामा। वोट चोर के नारे लगे।
वैशाली के लालगंज में EVM खराब होने के बाद हंगामा। वोट चोर के नारे लगे।
खगड़िया के परबत्ता में घोड़े से पेट्रोलिंग करती पुलिस।
खगड़िया के परबत्ता में घोड़े से पेट्रोलिंग करती पुलिस।
वैशाली में मां को गोद में लेकर मतदान के लिए पहुंचा बेटा।
वैशाली में मां को गोद में लेकर मतदान के लिए पहुंचा बेटा।
मुजफ्फरपुर के गायघाट में मतदान के लिए साइकिल से बुजुर्ग पिता को लेकर जाता बेटा।
मुजफ्फरपुर के गायघाट में मतदान के लिए साइकिल से बुजुर्ग पिता को लेकर जाता बेटा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.