नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री:26 मंत्रियों ने भी शपथ ली; इनमें भाजपा के 14, जदयू के 8, चिराग के 2 मंत्री; एक मुस्लिम चेहरा

0 1,000,113

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में गुरुवार को हुए भव्य समारोह में PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। वहीं 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिनमें 14 बीजेपी कोटे से, 8 जदयू से, 2 लोजपा (R) से जबकि हम और कुशवाहा की पार्टी से 1-1 को मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल है। जदयू ने जमा खान को फिर मंत्री बनाया है।

शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच से गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली, एमपी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शपथ समारोह में शामिल हुए। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

नीतीश कैबिनेट में इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। चिराग की पार्टी से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें संजय सिंह भी शामिल हैं।

संजय सिंह महुआ से चुनाव जीते हैं। उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को हराया था।

विधायकों को गया कॉल

जदयू कोटे से मंत्री बनने के लिए विधायकों को फोन गए हैं। पार्टी के सीनियर लीडर और सीएम के करीबी विजय चौधरी, लेसी सिंह, श्रवण कुमार, जमा खान, अशोक चौधरी और बिजेंद्र यादव को कॉल आया है।

दानापुर से बाहुबली को हराकर विधायक बने बीजेपी के रामकृपाल यादव और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह को फोन आया है। दोनों का मंत्री बनना लगभग तय है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री बनना फाइनल है। विधानसभा अध्यक्ष का पद बीेजेपी के खाते में गया है। डॉ. प्रेम कुमार स्पीकर होंगे।

शपथ ग्रहण से जुड़ी कुछ तस्वीरें…

अब 10 तस्वीरों में देखिए शपथ ग्रहण

नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण के बाद साइन करते नीतीश कुमार।
शपथ ग्रहण के बाद साइन करते नीतीश कुमार।
शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार PM मोदी से मिलने पहुंचे।
शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार PM मोदी से मिलने पहुंचे।
एक साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली।
एक साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली।
शपथ ग्रहण के बाद मोदी ने गमछा घुमाकर लोगों का अभिवादन किया।
शपथ ग्रहण के बाद मोदी ने गमछा घुमाकर लोगों का अभिवादन किया।
PM मोदी ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।
PM मोदी ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।
मंच पर नीतीश का हाथ पकड़े PM मोदी।
मंच पर नीतीश का हाथ पकड़े PM मोदी।
मंच पर मांझी के पैर छूते चिराग पासवान।
मंच पर मांझी के पैर छूते चिराग पासवान।
चिराग पासवान ने मंच पर जेपी नड्‌डा के पैर छुए।
चिराग पासवान ने मंच पर जेपी नड्‌डा के पैर छुए।
मंच पर नायडू और शाह इस तरह से बात करते दिखाई दिए।
मंच पर नायडू और शाह इस तरह से बात करते दिखाई दिए।
गांधी मैदान में बने मंच पर नीतीश कुमार।
गांधी मैदान में बने मंच पर नीतीश कुमार।
गांधी मैदान में शपथ ग्रहण में पहुंचे लोग।
गांधी मैदान में शपथ ग्रहण में पहुंचे लोग।
गमछा हिलाकर अमित शाह का अभिवादन करते बीजेपी के कार्यकर्ता।
गमछा हिलाकर अमित शाह का अभिवादन करते बीजेपी के कार्यकर्ता।
मेहमानों के स्वागत के लिए बनाई गई रंगोली।
मेहमानों के स्वागत के लिए बनाई गई रंगोली।
गांधी मैदान के पास उद्योग भवन की बिल्डिंग से निगरानी करते जवान।
Leave A Reply

Your email address will not be published.