देश में अब तक 559 मौतें / आज 30 की जान गई; महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या 223 हुई, गुजरात में दो दिनों के अंदर 22 की मौत
देश में शनिवार को 38 मौतें हुई थीं, इनमें सबसे ज्यादा गुजरात में 12 थीं, आज 10 ने दम तोड़ा महाराष्ट्र में आज 12 संक्रमित मरीजों की मौत हुई, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में तीन-तीन संक्रमितों की जान गई
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण से देश में लगातार मौतें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को 30 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 12 और गुजरात में 10 संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बाद गुजरात में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछले दो दिनों में यहां 22 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक राज्य में 63 लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में रविवार को 3-3 मरीजों ने दम तोड़ा। उत्तर प्रदेश में 2 और हरियाणा में 1 मरीज की मौत हुई। इसके साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 559 पर पहुंच गया है। देश में शनिवार को 38 मौतें हुई थीं। इनमें सबसे ज्यादा गुजरात में 12 थीं।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?
| प्रदेश | मौतें |
| महाराष्ट्र | 223 |
| मध्य प्रदेश | 72 |
| गुजरात | 63 |
| दिल्ली | 43 |
| तेलंगाना | 21 |
| पंजाब | 16 |
| तमिलनाडु | 15 |
| राजस्थान | 23 |
| कर्नाटक | 14 |
| आंध्र प्रदेश | 16 |
| उत्तर प्रदेश | 17 |
| पश्चिम बंगाल | 12 |
| जम्मू कश्मीर | 05 |
| हरियाणा | 05 |
| केरल | 03 |
| हिमाचल प्रदेश | 02 |
| चंडीगढ़ | 02 |
| झारखंड | 02 |
| असम | 01 |
| बिहार | 02 |
| मेघालय | 01 |
| ओडिशा | 01 |
| कुल | 559 |

12 अप्रैल को सबसे ज्यादा 39 मौतें
| तारीख | मौतें |
| 12 अप्रैल | 39 |
| 13 अप्रैल | 25 |
| 14 अप्रैल | 33 |
| 13 अप्रैल | 33 |
| 14 अप्रैल | 33 |
| 15 अप्रैल | 33 |
| 16 अप्रैल | 33 |
| 17 अप्रैल | 30 |
| 18 अप्रैल | 37 |
टॉप-5 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 131 |
| पुणे | 54 |
| इंदौर | 50 |
| साउथ दिल्ली | 29 |
| हैदराबाद | 17 |