आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:18 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी

0 26

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाके के समय यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे।

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में स्थित पटाखा फैक्ट्री में शनिवार दोपहर 2 बजे ब्लास्ट हुआ। - Dainik Bhaskar

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके इतना भीषण था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजना शुरू किया।

राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी करने को कहा है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…

ब्लास्ट के बाद पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई।
ब्लास्ट के बाद पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई।
फैक्ट्री में धमाका इतना तेज था कि 5 किमी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी।
फैक्ट्री में धमाका इतना तेज था कि 5 किमी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी।
धमाके के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
धमाके के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।
घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

———————————————–

Leave A Reply

Your email address will not be published.