फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरने वाली मुर्मू पहली राष्ट्रपति:कॉकपिट से देश को मैसेज-वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद; जय हिंद, जय भारत

0 53

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी। वे हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं।

राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया। राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले लड़ाकू विमान सुखोई और राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनी थीं।

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंची थीं। सेना के अधिकारियों ने उन्हें हेलिकॉप्टर के बारे में ब्रीफिंग दी। इसके बाद राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में बैठीं।

फिर सुबह करीब 10.15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर में 25 मिनट उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सीमावर्ती क्षेत्रों और पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज का हवाई जायजा लिया।

जैसलमेर के सोनार दुर्ग के ऊपर ‘प्रचंड’ हेलिकॉप्टर में उड़ान भरते हुए राष्ट्रपति ने रेडियो के माध्यम से देश के नाम संदेश दिया। उन्होंने कहा- मैं आज प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भर रही हूं। प्रचंड हेलिकॉप्टर आत्मनिर्भरता का प्रबल प्रतीक है।

मैं इस समय जैसलमेर के प्रसिद्ध किले के ऊपर से उड़ान भर रही हूं। मैं देश के वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद देती हूं। मेरा सभी को प्यार भरा नमस्कार। जय हिंद, जय भारत।

पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में आज शाम एयरफोर्स का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ होगा। युद्धाभ्यास में सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहेंगी।

अब, देखिए PHOTOS…

जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर हेलिकॉप्टर प्रचंड की लैंडिंग के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फोटो खिंचवाई।
जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर हेलिकॉप्टर प्रचंड की लैंडिंग के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फोटो खिंचवाई।
राष्ट्रपति प्रचंड हेलिकॉप्टर से जैसलमेर के वायुसेना स्टेशन पर उतरते हुए।
राष्ट्रपति प्रचंड हेलिकॉप्टर से जैसलमेर के वायुसेना स्टेशन पर उतरते हुए।
उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने प्रचंड हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया।
उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने प्रचंड हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया।
प्रचंड में राष्ट्रपति की उड़ान के दौरान चेतक हेलिकॉप्टर भी साथ रहा।
प्रचंड में राष्ट्रपति की उड़ान के दौरान चेतक हेलिकॉप्टर भी साथ रहा।
रनवे से उड़ान भरता हेलिकॉप्टर प्रचंड।
रनवे से उड़ान भरता हेलिकॉप्टर प्रचंड।
फोटो उड़ान के लिए तैयार प्रचंड हेलिकॉप्टर की है।
फोटो उड़ान के लिए तैयार प्रचंड हेलिकॉप्टर की है।
प्रचंड हेलिकॉप्टर में चढ़ती हुईं राष्ट्रपति। इस दौरान एयर चीफ मार्शल भी वहां मौजूद रहे।
प्रचंड हेलिकॉप्टर में चढ़ती हुईं राष्ट्रपति। इस दौरान एयर चीफ मार्शल भी वहां मौजूद रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उड़ान से पहले हेलिकॉप्टर प्रचंड के साथ फोटो क्लिक करवाई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उड़ान से पहले हेलिकॉप्टर प्रचंड के साथ फोटो क्लिक करवाई।
वायुसेना के अधिकारियों ने राष्ट्रपति को ब्रीफिंग की।
वायुसेना के अधिकारियों ने राष्ट्रपति को ब्रीफिंग की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पायलट की यूनिफॉर्म में जैसलमेर में वायुसेना स्टेशन पहुंचीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पायलट की यूनिफॉर्म में जैसलमेर में वायुसेना स्टेशन पहुंचीं।
तस्वीर जैसलमेर में वायुसेना स्टेशन पर हेलिकॉप्टर प्रचंड की है।
तस्वीर जैसलमेर में वायुसेना स्टेशन पर हेलिकॉप्टर प्रचंड की है।
फोटो 29 अक्टूबर, 2025 की है। जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरबेस से राफेल में उड़ान भरी थी।
फोटो 29 अक्टूबर, 2025 की है। जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरबेस से राफेल में उड़ान भरी थी।

तीन साल पहले रक्षा मंत्री ने भरी थी उड़ान

तीन साल पहले नवरात्रि पर अष्टमी के दिन हेलिकॉप्टर प्रचंड एयरफोर्स के बेड़े में शामिल हुआ था। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इसमें उड़ान भरी थी। उन्होंने कहा था- “प्रचंड को वायुसेना में शामिल करने के लिए नवरात्रि से अच्छा समय और राजस्थान की धरती से अच्छी जगह नहीं हो सकती है। यह भारत का विजय रथ है। LCH सारी चुनौतियों पर खरा उतरा है। दुश्मनों को आसानी से चकमा दे सकता है। इसके नाम के साथ भले ही लाइट जुड़ा हो, लेकिन इसका काम भारी है।”

तस्वीर तीन साल पहले की है, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी थी।
तस्वीर तीन साल पहले की है, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रचंड हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी थी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.