राहुल ने कहा- सरकार ने भारत माता को बेच दिया:सीतारमण का जवाब- भारत को कांग्रेस ने बेचा, किसानों के हक से सौदा किया
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बजट पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने इंडिया-US ट्रेड डील के जरिए भारत माता को बेच दिया है। यह पूरी तरह सरेंडर है। अब अमेरिका तय करेगा कि हम किससे तेल खरीदेंगे। हमारा फैसला प्रधानमंत्री नहीं करेंगे।
राहुल के आरोपों के जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- कांग्रेसी कहते हैं कि मोदी ने सरेंडर कर दिया। मैं बताती हूं कि भारत को किसने बेचा। इसे कांग्रेस ने बेचा। बाली में जाकर सौदा करके आए थे। ट्रेड फेलिसिटेशन पर साइन करके आ गए थे। भारत के फायदे के लिए उसमें कुछ नहीं थी।
उन्होंने कहा कि किसानों के हक से समझौता करने वाली कांग्रेस है। मोदी ने 2014 में WTO में जाकर इसे सुधारा। ये गरीबों को राशन दे नहीं पा रहे थे और ये मोदी जी पर आरोप लगा रहे हैं।
![]()
सीतारमण बोलीं- बंगाल में पेट्रोल दिल्ली से ₹10 ज्यादा महंगा
वित्त मंत्री ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के GST को लेकर आरोपों पर कहा- अभिषेक ने कहा कि जन्म से लेकर मरने तक लोग GST दे रहे हैं। वह ये बातें कहां से ला रहे हैं। दूध के ऊपर कब जीएसटी लगा, पढ़ाई पर कब लगा?
पीछे बैठे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वहां कट मनी लगती है, इसे सीतारमण ने भी दोहराया। सीतारमण ने कहा- आप बंगाल में स्टेट GST हटा सकते हैं, पर ऐसा क्यों नहीं कर रहे?
पैसा भी चाहते हैं और बदनाम भी कर रहे हैं। आप अगर बंगाल में लोगों पर बोझ कम करना चाहते हैं तो वहां पेट्रोल के दाम दिल्ली से 10 रुपए ज्यादा है, उसे कम कर दीजिए।
राहुल गांधी बोले- अडाणी पर केस मोदी पर दबाव बनाने के लिए
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अडाणी पर चल रहा केस, दरअसल मोदी पर दबाव बनाने का तरीका है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल को टोकते हुए कहा- आपने जो भी कहा है साबित करिए। इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया- अभी देता हूं। तुरंत सारे सबूत देता हूं।
हालांकि, स्पीकर ने राहुल को टोक दिया। वहीं, किरेन रिजिजू ने बाद में कहा कि हम राहुल गांधी के खिलाफ संसद में विशेषाधिकार का नोटिस पेश करेंगे।
राहुल गांधी की स्पीच की 3 मुख्य बातें…
- दुनिया में जियोपॉलिटिकल टकराव बढ़ रहा है। यह युद्ध का दौर है। गाजा, यूक्रेन को देख लीजिए। ऑपरेशन सिंदूर भी चल रहा है। भारत की सभी IT कंपनियां संघर्ष कर रही हैं।
- अनिल अंबानी को जेल क्यों नहीं हुई? क्योंकि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है। मैं जानता हूं कि उनको एपस्टीन से किसने मिलवाया था। हरदीप पुरी भी जानते हैं कि किसने मिलवाया था।
- अगर हम अमेरिका से डील करते तो ट्रम्प से कहते कि आप भारतीयों के डेटा चाहते हैं तो बराबरी पर बात होगी। हम आपके नौकर नहीं हैं। अमेरिका तय नहीं करेगा कि हमें क्या करना है।

- निर्मला सीतारमण बोलीं-कांग्रेस के लोगों को मेरा जवाब सुनने की क्षमता रखनी चाहिए
निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को मेरा जवाब सुनने की क्षमता रखनी चाहिए। ये कहते हैं कि मोदी ने सरेंडर कर दिया। मैं बताती हूं कि भारत को किसने बेचा। इसे कांग्रेस ने बेचा। बाली में जाकर सौदा करके आए थे। ट्रेड फेलिसिटेशन पर साइन करके आ गए थे। और भारत के फायदे के लिए उसमें कुछ नहीं थी। किसानों के हक से समझौता करने वाली कांग्रेस है। मोदी ने 2014 में WTO में जाकर इसे सुधारा। ये गरीबों को राशन दे नहीं पा रहे थे और ये मोदी जी पर आरोप लगा रहे हैं। इनको इसका कोई अधिकार नहीं है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप गलत। डेटा को लेकर उनको जानकारी नहीं है। इनको बजट सही से पढ़ के आना चाहिए। ये यहां आकर गलत डेटा देते हैं। महंगाई पूरी तरह कंट्रोल है। इनकी आदतें अबोध बालक जेसी हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा- बजट के ऊपर कम्यूनिस्ट लोगों ने बात की। उन्होंने कहा कि केरल में कुछ नहीं मिलता, हमें कुछ नहीं मिलता। जहां कम्यूनिस्ट सरकार वहां आर्थिक विकास सबसे नीचे है। ये लोग इंडस्ट्रीस को भगा देते हैं। कंपनियां चली जाती हैं, कैसे विकास होगा। SC ST पर सबसे ज्यादा क्राइम है तो वो केरल में है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- बंगाल स्टेट जीएसटी हटा सकता है पर वो ऐसा क्यों नहीं कर रहे। पैसा भी चाहते हैं और बदनाम भी कर रहे हैं। आप अगर बंगाल में लोगों पर बोझ कम करना चाहते हैं तो पेट्रोल के दाम बंगाल में दिल्ली से ज्यादा है तो उसे कम कर दीजिए।
उन्होंने कहा कि बंगाल के नेताओं को दंकुनी और सूरत के फ्रेट कॉरिडोर पर दुख हुआ। ममता ने कहा कि हमने पहले किया था लेकिन इन्होंने दूसरे की घोषणा की थी। हर चीज में श्रेय ना लें।
वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम ने 2014 में कहा था रेलवे के अधूरे प्रोजेक्ट पहले पूरे करो, हमने 1997 से 28 अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे किए। लेकिन ये हर चीज में श्रेय ढूंढ रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- अभिषेक बनर्जी की स्पीच पर मुझे दुख हुआ। उन्होंने जनकारी तोड़ मोरड़कर पेश की। जीएसटी पर उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर मरने तक लोग जीएसटी दे रहे हैं। कहां से ला रहे हैं ये बातें। दूध के ऊपर कब जीएसटी लगा, पढ़ाई पर कब लगा। अब तो रिफॉर्म में और सुधार किया है। पेंसिल शार्पनर जैसी चीजों पर कब जीएसटी लगा। किताब, मैप्स पर कब जीएसटी लगा। हेल्थ केयर सर्विसेस पर जीएसटी हटाया गया। हेल्थ और लाइप बीमे पर जीएसटी हटाया। उन्होंने कहा कि बनर्जी बोले कि मरने के बाद जीएसटी देना पड़ता है। फ्यूनरल पर कब जीएसटी लगा। मुझे लग रहा है बंगाल में इनके लोग कट ले रहे हैं और वो इसको जीएसटी का नाम दे रहे हैं।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि अखिलेश यादव जी तथ्यों पर नजर रखकर ही यहां बात करें। यूपी के लिए हमेशा काम किया गया है।
उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद ने कहा कि बंगाल का बजट में जिक्र नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि दुर्गापुर आसनसोल में ईस्टर्न कॉरिडोर बनाया जा रहा है। हाइस्पीड ट्रेन कॉरिडोर सिलिगुड़ी तक जाने वाली है। जूट को लेकर भी घोषणा हुई। लेदर एक्सपोर्ट्स से भी बंगाल को फायदा होगा। बंगाल का जिक्र ना करने का आरोप बिल्कुल गलत है।