कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड:ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का प्रदर्शन, सुखोई-राफेल समेत 29 एयरक्राफ्ट्स शामिल

0 63

देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और पीएम मोदी शामिल हुए। 90 मिनट की परेड में अलग-अलग चुने राज्यों और मंत्रालयों की 30 झांकियां दिखाई गईं।

परेड में तीनों सेनाओं ने अपनी ताकत दिखाई। एयरफोर्स के राफेल, जगुआर, मिग 29, सुखोई समेत 29 एयरक्रॉफ्ट शामिल हुए। इन्होंने सिंदूर, वज्रांग, अर्जन और प्रहार फॉर्मेशन बनाए।

सेनाओं ने मिसाइलें, युद्धक विमान, नई बटालियन और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल घातक वेपन सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। इनमें ब्रह्मोस और आकाश वेपन सिस्टम, रॉकेट लॉन्चर सूर्यास्त्र, मेन बैटल टैंक अर्जुन और स्वदेशी मिलिट्री प्लेटफार्मों और हार्डवेयर की सीरीज शामिल थीं। पहली बार हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल का प्रदर्शन हुआ।

तीनों सेनाओं की वेटरन्स झांकी, जिसका थीम ‘संग्राम से राष्ट्रनिर्माण तक’ है, युद्ध से लेकर राष्ट्र-निर्माण तक दिग्गजों की यात्रा को दिखाया गया। सामने का हिस्सा संग्राम का प्रतीक था। उसमें एक 3D गोलाकार दीवार थी। इसमें वॉर मशीनों को दिखायाा गया, जिन्होंने संघर्ष में भारत के निर्णायक क्षणों को आकार दिया। दीवार के ऊपर प्रतीकात्मक अमर जवान ज्योति थी। जो उन शहीद नायकों को श्रद्धांजलि थी। ट्रेलर वाला हिस्सा, जो राष्ट्रनिर्माण का प्रतिनिधित्व करता है, राष्ट्र-निर्माण की दिशा में दिग्गजों की निरंतर सेवा को उजागर करता दिखा।

भारतीय वायु सेना के चार अधिकारी (एक ग्रुप कमांडर और तीन सुपरन्यूमरेरी अधिकारी) और 144 एयरमैन शामिल रहे। दल कमांडर स्क्वाड्रन लीडर जगदीश कुमार और स्क्वाड्रन लीडर निकिता चौधरी, फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रखर चंद्राकर और फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिनेश सुपरन्यूमरेरी अधिकारी रहे। मार्चिंग दस्ते के साथ तालमेल बिठाते हुए, ‘स्पीयरहेड’ फॉर्मेशन में 02 राफेल, 02 मिग-29, 02 Su-30 और 01 जगुआर का एक रोमांचक फ्लाई-पास्ट हुआ, जो सिंदूर फॉर्मेशन का प्रतीक था।

72 सदस्यों के एक दल ने, जिसमें विशेष रूप से अग्निवीर महिला संगीतकार शामिल थीं, उन्होंने साउंड बैरियर धुन बजाई। 57 अग्निवीर पुरुष और 9 महिला अग्निवीर (पहली बार शामिल) और तीन ड्रम मेजर थे, जिनका नेतृत्व सार्जेंट चार्ल्स एंथोनी डेनियल कर रहे थे।

90 मिनट की परेड तस्वीरों में देखिए…

राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू सुबह 10:30 बजे बग्घी में राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुईं। मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी साथ थे।

राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू अपने काफिले के साथ कर्तव्य पथ पर पहुंचीं। यहां उनका स्वागत पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति ने किया।
राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू अपने काफिले के साथ कर्तव्य पथ पर पहुंचीं। यहां उनका स्वागत पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति ने किया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुधांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुधांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया।
पीएम मोदी ने मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा का स्वागत किया।
ध्वज फॉर्मेशन में 129 हेलिकॉप्टर यूनिट के 4 Mi-17 1V हेलिकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए पुष्पवर्षा की।
ध्वज फॉर्मेशन में 129 हेलिकॉप्टर यूनिट के 4 Mi-17 1V हेलिकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए पुष्पवर्षा की।

राफेल का वज्रांग फॉर्मेशन

वज्रांग फॉर्मेशन में 6 राफेल नजर आए। इन्होंने अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी।
वज्रांग फॉर्मेशन में 6 राफेल नजर आए। इन्होंने अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी।
IAF के दो राफेल, दो सुखोई, दो मिग-29 और एक जगुआर फाइटर एयरक्राफ्ट ने सिंदूर फॉर्मेशन बनाया।
IAF के दो राफेल, दो सुखोई, दो मिग-29 और एक जगुआर फाइटर एयरक्राफ्ट ने सिंदूर फॉर्मेशन बनाया।

फ्लाई पास्ट में सुखोई, C295 समेत 29 एयरक्राफ्ट ने वरुण,अर्जन, सिंदूर फॉर्मेशन बनाए। इन विमानों ने चंडीगढ़ से उड़ान भरी। वज्रांग फॉर्मेशन में 6 राफेल नजर आए। अर्जन फॉर्मेशन C295 एयरक्राफ्ट के जरिए बनाया गया।

IAF के दो राफेल, दो सुखोई, दो मिग-29 और एक जगुआर फाइटर एयरक्राफ्ट ने सिंदूर फॉर्मेशन बनाया। यह डिजाइन सिर्फ एयरोडायनामिक्स नहीं बल्कि भावना, परंपरा और संदेश को ध्यान में रखकर तय की गई।

वॉर मेमोरियल पर पीएम की श्रद्धांजलि की 2 तस्वीरें…

Leave A Reply

Your email address will not be published.