नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने:मोदी बोले- मैं कार्यकर्ता, वे मेरे बॉस; अब मेरे काम का आकलन करेंगे

0 56

नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

मोदी ने कहा, नितिन नबीन जी, हम सभी के अध्यक्ष हैं। उनका दायित्व भाजपा को संभालना नहीं है, NDA के साथ भी तालमेल का दायित्व देखना होता है। नितिनजी के संपर्क में जो भी आया है वो उनकी सरलता सहजता की चर्चा जरूर करता है। बीजेपी युवा मोर्चा का दायित्व हो, राज्य प्रभारी की जिम्मेदारी हो, नितिनजी ने जो-जो दायित्व उठाया उसे पूरा किया। पीएम ने कहा, ‘साथियों ये 21वीं सदी है, देखते ही देखते पहले 25 साल तो पूरे भी हो चुके हैं। आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये वो कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है और तय है।’ उन्होंने कहा कि इस कालखंड की शुरुआत में नितिनजी बीजेपी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। आजकल के युवाओं की भाषा में कहूं कि नितिन जी मिलेनियल हैं। वो उस जनरेशन से हैं, जिसने बचपन में रेडियो से सूचना पाई और आज AI से भी काम कर रहे हैं। ये हमारे दल के हर कार्यकर्ता के लिए बहुत उपयोगी होगा। इस साल जनसंघ की स्थापना को 75 साल हो रहे हैं। अनेक परिवारों ने पीढ़ियों ने जो त्याग तपस्या बलिदान दिया है मैं उन्हें आदर देता हूं।’

 

मोदी ने कहा ‘भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां लोगों को लगता होगा कि मोदीजी इतनी छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। हेड ऑफ द गवर्नमेंट बन गए हैं। इन सबसे बड़ी चीज है कि मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। लेकिन मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं, मैं कार्यकर्ता हूं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे।’ इससे पहले नबीन दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर गए और माथा टेका। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे। किसी और उम्मीदवार का नामांकन न आने से नबीन निर्विरोध चुने गए। नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

नबीन पीएम मोदी से मिले, मंदिर-गुरुद्वारा गए… देखें तस्वीरें

भाजपा मुख्यालय में नितिन ने पीएम मोदी से मुलाकात की।
भाजपा मुख्यालय में नितिन ने पीएम मोदी से मुलाकात की।
चुनाव प्रभारी ने नितिन को भाजपा अध्यक्ष का आधिकारिक निर्वाचन पत्र दिया।
चुनाव प्रभारी ने नितिन को भाजपा अध्यक्ष का आधिकारिक निर्वाचन पत्र दिया।
पीएम मोदी ने माला पहनाकर नितिन नबीन का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने माला पहनाकर नितिन नबीन का स्वागत किया।
मंगलवार सुबह नितिन नबीन अपने घर से सिक्योरिटी के साथ निकले।
मंगलवार सुबह नितिन नबीन अपने घर से सिक्योरिटी के साथ निकले।
मजिंदर सिंह सिरसा और बाकी नेताओं के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब गए।
मजिंदर सिंह सिरसा और बाकी नेताओं के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब गए।
नितिन भगवान वाल्मीकि मंदिर गए, जहां दर्शन के बाद उन्हें सम्मानित किया गया।
नितिन भगवान वाल्मीकि मंदिर गए, जहां दर्शन के बाद उन्हें सम्मानित किया गया।
नितिन झंडेवालान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। पुजारी ने उन्हें चुनरी ओढ़ाई।
नितिन झंडेवालान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। पुजारी ने उन्हें चुनरी ओढ़ाई।

पीएम ने कहा, ‘दुनिया के बड़े देश भी अपने यहां घुसपैठियों की जांच कर रहे हैं, लेकिन कोई उनको नहीं पूछ रहा है। दुनिया में कोई अपने देश में घुसपैठियों को स्वीकार नहीं करता। भारत भी घुसपैठियों को देश को लूटने नहीं दे सकता। वे देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उनकी पहचान करके उन्हें उनके देश भेजना जरूरी है। जो राजनीतिक दल उन्हें बचा रहे हैं, उन्हें जनता के सामने एक्सपोज करना होगा। एक और बड़ी चुनौती अर्बन नक्सल की भी है। अर्बन नक्सल का दायरा इंटरनेशनल हो रहा है। हमें इन्हें भी हटाना होगा।’

कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर दर्शन करने गए नितिन नबीन।
कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर दर्शन करने गए नितिन नबीन।
भाजपा मुख्यालय के बाहर कलाकारों ने सुबह से ही प्रस्तुतियां दीं।
भाजपा मुख्यालय के बाहर कलाकारों ने सुबह से ही प्रस्तुतियां दीं।

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमने कार्यकर्ता के तौर पर पीएम मोदी के देशसेवा के काम करते हुए देखा। आपको देख कर ही सीखा है कि जो व्यक्ति खुद को लोगों की भावनाओं से जुड़ने वाला बना सकता है, वही बड़ा शख्स बनता है।

 

पीएम ने कहा, आज का पल हम सबके लिए बहुत विशेष पल है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी मार्गदर्शन करने वाले हैं, उनका एक एक शब्द हमारी आगे की दिशा होगी। उनका मार्गदर्शन हमारी पूंजी होगी। मैं भी कार्यकर्ता के तौर पर अपने काम का हिसाब दे रहा था और अब वो मेरी सीआर लिखेंगे।

 

पीएम मोदी ने कहा, ‘साथियों देश के लिए परिवारवाद बहुत बड़ा अभिशाप है। जब मैं यह कहता हूं तो अर्बन नक्सल मैदान में आ जाते हैं। वे कहते हैं फलाने का बेटा बेटी, हम किसी की प्रतिभा के विरोधी नहीं है। दुर्भाग्य से कांग्रेस में एक के बाद एक उनके परिवार के अध्यक्ष ही बनते हैं। पार्टी के कार्यकर्ता को उनके विचार से कोई लेना देना नहीं। ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं। परिवारवाद की राजनीति ने देश के युवाओं के लिए राजनीति में आने के रास्ते बंद कर दिए हैं। इसलिए मैं एक लाख ऐसे युवाओं को राजीनिति में लाना चाहता हूं जिनके परिवार से वे पहली बार राजनीति में आएंगे।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.