महाराष्ट्र नगर निगम रिजल्ट:29 में 23 निगमों में बीजेपी+ आगे, मुंबई-नागपुर-पुणे में बढ़त; लातूर में कांग्रेस ने 70 में से 43 सीटें जीतीं

0 110

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर है। रुझानों में 29 नगर निगमों में से 23 में भाजपा गठबंधन को बढ़त है।

मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा+शिवसेना (शिंदे) अलायंस कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर आगे चल रहा है।

इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपड़ी चिड़वाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है। लातूर में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 70 में से 43 सीटें जीतीं।

चंद्रपुर में भी कांग्रेस लीड कर रही है। परभणी नगर निगम में शिवसेना (उद्धव) को बढ़त है। वसई विरार में बहुजन विकास अगाड़ी (VBA) और मालेगांव में शिवसेना (शिंदे) आगे चल रही है।

शुक्रवार को नगर निगम चुनाव की सुबह 10 से काउंटिंग जारी है। राज्य में निगम चुनाव के लिए 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी।

893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम की कुल 2869 सीटें हैं। इनमें से 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं।

महाराष्ट्र की 5 प्रमुख नगर निगम के चुनाव का रुझान

मुंबई: कुल सीटें- 227, बहुमत: 114

BJP+ उद्धव शिवसेना+ कांग्रेस NCP (अजित)
118 70 12 00

पुणे: कुल सीटें- 165, बहुमत: 83

BJP+ NCP+ कांग्रेस+ UBT शिवसेना अन्य
90 20 10 02 00

ठाणे: कुल सीटें- 131, बहुमत:66

BJP+ NCP (अजित) उद्धव शिवसेना+ कांग्रेस अन्य
49 08 02 02 09

नागपुर: कुल सीटें- 151, बहुमत: 76

BJP+ कांग्रेस उद्धव शिवसेना+ NCP (अजित) NCP (शरद) अन्य
113 30 01 01 00 06

नासिक: कुल सीटें- 122, बहुमत: 62

BJP MVA+MNS शिवसेना‌- शिंदे+ NCP अन्य
50 12 41 05

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा- यह जनादेश मुंबई के विकास के लिए दिया गया है। हमने मेट्रो रेल नेटवर्क, कोस्टल रोड और ट्रांस हार्बर लिंक जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स उन्हें समर्पित करके मुंबई के लोगों का भरोसा जीता है। यह जनादेश शहर के विकास के लिए मुंबई के लोगों की इच्छा को दिखाता है।

महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में भाजपा और शिवसेना की बढ़त पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि ‘जय श्रीराम’ और ‘आई लव महादेव’ की सोच रखने वाले लोग और महायुति से जुड़े लोग मेयर पदों पर काबिज होने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये रुझान राज्य के शहरी इलाकों में महायुति गठबंधन की विचारधारा और कार्यशैली के प्रति जनता के समर्थन को दर्शाते हैं।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बंपर जीत पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को चुना है। BMC में बीजेपी-शिवसेना ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई के लोगों ने महायुति को बहुमत दिया है। मुंबईवासियों को इसके लिए बहुत धन्यवाद है। जनता का बीजेपी, शिवसेना पर भरोसे किया है। हम विकास के मुद्दे पर आगे बढ़ रहे हैं। लोग विकास चाहते हैं। जनता इमोशन की राजनीति में नहीं फंसती है। जनता ने नकारात्मकता की राजनीति को नकारा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.