लखनऊ में मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का इनॉगरेशन किया:बोले- पहले एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं, आज हर विभूति को सम्मान मिल रहा
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियों का अनावरण करके पुष्पांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी ने कहा- पहले एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं, आज हर विभूति को सम्मान मिल रहा है। पहले एक ही परिवार का गौरव-गान होता था। भाजपा ने हर किसी के योगदान को सम्मान दिया।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "थोड़ी देर पहले मुझे यहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने का अवसर मिला। ये राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है जिसने भारत को आत्मसम्मान, एकता और सेवा का मार्ग दिखाया है। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल… https://t.co/NdZtlGrHRi pic.twitter.com/KkOcyEUdwh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2025
मोदी ने ये भी कहा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा दिल्ली के कर्तव्य पथ है। अंडमान में नेताजी ने जहां पर तिरंगा फहराया, वहां उनकी प्रतिमा है। कोई नहीं भूल सकता है कि अंबेडकर की विरासत को मिटाने का प्रयास किया गया। दिल्ली के शाही परिवार ने इसे मिटाने का प्रयास किया। यहां सपा ने भी ऐसा किया, लेकिन भाजपा ने इसे मिटने नहीं दिया।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज लखनऊ की ये भूमि एक नई प्रेरणा की साक्षी बन रही है। इससे पहले मैं देश और दुनिया को क्रिसमस की शुमकामनाएं देता हूं… 25 दिसंबर का ये दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्म का अद्भुत संयोग लेकर आता है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और भारत… https://t.co/NdZtlGrHRi pic.twitter.com/W3kE0yVb5Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2025
प्रेरणा स्थल पर 65-65 फीट ऊंची दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियां लगाई गई हैं। हर एक प्रतिमा 42 टन वजनी है। प्रेरणा स्थल 65 एकड़ क्षेत्र में 230 करोड़ रुपए की लागत से बना है। साल 2022 में इसका निर्माण शुरू हुआ था।

पीएम मोदी बोले- कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भाजपा को अछूत बनाए रखा

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने राजनीतिक रूप से भाजपा को अछूत बनाए रखा। भाजपा का संस्कार हमें सभी का सम्मान करना सिखाता है। नरसिम्हा राव व प्रणव बाबू को भारत रत्न दिया गया। ये हमारी सरकार है, जिसने मुलायम सिंह व तरुण गोगोई को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया।
कांग्रेस से या सपा से कोई भी ऐसी उम्मीद नहीं कर सकता। इन लोगों के राज में तो भाजपा के नेताओं को सिर्फ अपमान ही मिलता था। भाजपा के डबल इंजन सरकार को बहुत फायदा यूपी को हो रहा है। यूपी 21वीं सदी के भारत में अपनी अलग पहचान बना रहा है। मेरा सौभाग्य है कि मैं यूपी से सांसद हूं। यूपी के मेहनतकश लोग एक नया भविष्य लिख रहे हैं। आज यूपी की चर्चा विकास के लिए होती है। यूपी पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, दुनिया में यूपी की नई पहचान बन रहा है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल जैसे स्थान यूपी की नई पहचान बन रही है। यूपी सुशासन समृद्धि के रूप में और बुलंदी हासिल करे। इसी कामना के साथ फिर से राष्ट्र प्रेरणा स्थल की बधाई।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "थोड़ी देर पहले मुझे यहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने का अवसर मिला। ये राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है जिसने भारत को आत्मसम्मान, एकता और सेवा का मार्ग दिखाया है। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल… https://t.co/NdZtlGrHRi pic.twitter.com/KkOcyEUdwh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2025
पीएम मोदी ने करीब 32 मिनट भाषण दिया। उन्होंने आखिरी में तीनों नेताओं के नारे लगवाए। फिर वंदे भारत की जयकारे भी लगवाए।
पीएम मोदी बोले- परिवारवाद की सोच ने छुआछूत का चलन शुरू किया
पीएम मोदी ने कहा- सरदार पटेल ने रियासतों को भारत में मिलाया। लेकिन आजादी के बाद उनके काम और कद को छोटा कर दिया। भाजपा ने सरदार साहब को मान सम्मान दिया। जिसके वो हकदार थे। उनकी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई।
आदिवासियों को उचित स्थान नहीं दिया गया। हमारी सरकार ने भगवान बिसरा मुंड का भव्य स्मारक बनाया। साथियों, देश भर में ऐसे अनेक उदाहरण हैं। महाराज सुहेलदेव का स्मारक भाजपा सरकार में बना। निषादराज व प्रभु राम की मिलन स्थली को सम्मान मिला।
साथियों, परिवारवाद की राजनीति की एक विशिष्ट पहचान होती है। असुरक्षा से घिरी होती है। इस कारण परिवारवाद दूसरे की लकीर को छोटा करने की प्रवृत्ति होती है। इसी सोच ने भारत में राजनीतिक छूआछूत का चलन शुरू किया। देश में कई पीएम हुए। लेकिन दिल्ली में म्यूजियम में कई पीएम के योगदान को नजरअंदाज किया गया। आज दिल्ली जाएं तो भव्य पीएम संग्रहालय आपका स्वागत करता है। हर पीएम को उचित सम्मान व साथ दिया गया है।
पीएम मोदी ने कहा- सपा ने आंबेडकर की विरासत मिटाने का प्रयास किया

पीएम मोदी ने कहा- तीनों महापुरुषों के प्रेरणा और विजनरी कार्य विकसित भारत के आधार हैं। प्रतिमाएं हमें नई ऊर्जा से भर रही हैं। हमें यह नहीं भूलना है कि भारत में हर कार्य को एक ही परिवार से जोड़ने की प्रवृत्ति पनपी। पहले एक ही परिवार का गौरवगान होता था। उनकी ही मूर्तियां। यही सब चला। भाजपा ने एक परिवार की बंधक बनी इस प्रवृत्ति से देश को बाहर निकाला।
भाजपा ने हर किसी के योगदान को सम्मान दिया। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा दिल्ली के कर्तव्य पथ है। अंडमान में नेताजी ने जहां पर तिरंगा फहराया, वहां उनकी प्रतिमा। कोई नहीं भूल सकता है कि आंबेडकर की विरासत को मिटाने का प्रयास किया गया। दिल्ली की शाही परिवार ने इसे मिटाने का प्रयास किया। यहां सपा ने भी ऐसा किया। लेकिन भाजपा ने इसे मिटने नहीं दिया।
पीएम मोदी बोले- 11 सालों में भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बना
पीएम मोदी ने कहा- भारत में टेलीकाम को गति देने का काम अटलजी ने ही किया। आज भारत दुनिया में सबसे अधिक इंटरनेट और मोबाइल यूजर वाले देशों में से है। अटलजी जहां होंगे, वो इस बात से खुश होंगे। 11 वर्षों में भारत दुनिया के सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन गया है।
कनेक्टिविटी को लेकर उनके विजन 21वीं सदी के भारत की मजबूती है। उनके समय में ही गांव -गावं तक सड़कें पहुंचाने का अभियान शुरू हुआ। स्वर्णिम चतुर्भूज अभियान भी शुरू हुआ। आज 8 लाख किमी सड़कें गांवों में बनकर तैयार है। हमारा यूपी एक्सप्रेस-वे के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। अटलजी ने मेट्रो की शुरुआत की। आज मेट्रो लाखों लोगों का जीवन आसान बना रहा है।
पीएम मोदी ने कहा- बीमा योजना से 55 करोड़ लोग जुड़े, 25 हजार करोड़ क्लेम लिया
पीएम मोदी ने कहा- 2014 से पहले 25 करोड़ साथी सरकार की योजनाओं के दायरे में थे। आज 95 करोड़ साथी इस सुरक्षा कवच के दायरे में हैं। यूपी में बड़ी संख्या में इन योजनाओं का लाभ मिला है। जैसे खाते सिर्फ कुछ ही लोगों के पास होते हैं। वैसे बीमा भी कुछ ही संपन्न लोगों के पास था। हमारी सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक बीमा पहुंचाने का बीड़ा उठाया। आज सरकार की स्कीम से 25 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं। दुर्घटना के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना चल रही है। इससे 55 करोड़ लोग जुड़े हैं। ये लोग पहले बीमा के बारे में सोच नहीं पाते थे। इन योजनाओं से करीब 25000 करोड़ का क्लेम पहुंचा है। यानी संकट के समय ये पैसा गरीब परिवारों के काम आया है।
आज अटलजी का जन्मदिन है। यह सुशासन का भी दिन भी है। लंबे समय तक देश में ही गरीबी हटाओ जैसे के नारे को ही सुशासन मान लिया गया था। लेकिन अटलजी ने सही मायने में सुशासन को जमीन पर उतरा। आज डिजिटल की इतनी चर्चा होती है। इसकी नींव उन्होंने ही तैयार की थी।
पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल का जलवा देखा, वो अब लखनऊ में बन रही
पीएम मोदी ने कहा- साथियों स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग मंत्री के रूप में डॉ मुखर्जी ने आर्थिक निर्भरता की नींव रखी थी। पहली औद्योगिक नीति रखी थी। भारत में उद्योगीकरण की बुनियाद रखी थी।
यूपी में देखिए एक जनपद एक उत्पाद का अभियान चल रहा है। छोटी इकाइयों का सामर्थ्य बढ़ रहा है। यूपी में बहुत बड़ा डिफेंस कॉरिडोर बना रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल का जलवा देखा वो अब लखनऊ में बन रही है। वो दिन दूर नहीं, जब यूपी का डिफेंस कॉरिडोर दुनिया भर में जाना जाएगा।
दशकों पहले पंडित दीनदयाल ने अंत्योदय का सपना देखा था। वो मानते थे कि भारत की प्रगति का पैमाना अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के मुस्कान से माना जाएगा। उन्होंने एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया था। उनके सपने को मोदी ने अपना संकल्प बनाया है। सेचुरेशन यानि हर जरूरतमंद हर लाभार्थी को सरकार के कल्याणकारी योजना में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
राजनाथ सिंह बोले- पीएम मोदी इकलौते नेता, जिन्हें 29 देशों का सर्वोच्च सम्मान मिला
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत माता के उद्घोष के साथ भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा- अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का नाम ऊंचा करने वाले पीएम का अभिनंदन करता हूं। आपको यह जानकार प्रसन्नता होगी कि हमारे प्रधानमंत्री इकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्हें 29 देशों का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है।
आज यह अवसर देश के लिए बहुत अहम है। अटलजी को मैं नमन करता हूं। एक दशक से हमारा देश आगे बढ़ा है। पीएम का मोदी एक मंत्र है- महापुरुषों का सम्मान और विरासत का स्मरण करना है। उनपर गौरव करना है। इसलिए तीनों नेताओं की मूर्तियों की स्थापना की गई है। तीनों ने भारत को नई पहचान दिलाने का काम किया है