मोदी ने काशी से 4 वंदेभारत को हरी झंडी दिखाई:ट्रेनों को फूल-मालाओं से सजाया, वाराणसी को 8वीं वंदेभारत मिली

0 10,000,089

पीएम मोदी ने वाराणसी से चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें वाराणसी से खजुराहो, फिरोजपुर-दिल्ली, एर्नाकुलम-बेंगलुरु और लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलेंगी। वाराणसी को यह 8वीं वंदे भारत ट्रेन मिली है।

PM मोदी का CM योगी ने स्वागत किया

CM योगी भी बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

मोदी ने कहा, “चार नई ट्रेनों के साथ ही अब देश में 160 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होने लगा है। मैं सभी देशवासियों को इन ट्रेनों की बहुत बधाई देता हूं।आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं।

वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। पहले क्या हम ये कर सकते थे? ये सब तो विदेश में होता था। अब हम कर रहे हैं, हमारे यहां बन रही हैं न।”

मोदी ने कहा- दुनियाभर के विकसित देशों में आर्थिक विकास का सबसे बड़ा कारण वहां का इन्फ्रास्ट्रक्चर है। अब मान लीजिए कोई इलाका है, जहां ट्रेन नहीं जा रही है। वहां जैसे ही रेलवे लाइन बन जाएगी, ट्रेन जाने लगेगी तो उसका विकास शुरू हो जाएगा। कितने एयरपोर्ट बने, कितनी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, कितने देशों से हवाई जहाज आ रहे हैं। यह भी जरूरी है। आज भारत इसी कड़ी में विकास कर रहा है।

PM मोदी ने नम: पार्वती पतये हर-हर महादेव के जयकारे से भाषण की शुरुआत की। फिर भोजपुरी में उन्होंने कहा- बाबा विश्वनाथ के ई पावन नगरी में आप सब लोगन के हमार प्रणाम। हम देव दिवाली पर देखनी कि केतना अद्भुत आयोजन भइल। हम ई विकास पर्व के आप सब लोगन के शुभकामना देत हई।

अब मोदी लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने नमः: पार्वती पतये से भाषण की शुरुआत की। मोदी का यह इस साल का 5वां और वाराणसी सांसद रहते 53वां दौरा है। पीएम शुक्रवार शाम 5 बजे वाराणसी पहुंचे थे।

https://x.com/AHindinews/status/1986997896315830344/video/1

PM एयरपोर्ट से बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) गेस्ट हाउस तक सड़क मार्ग से पहुंचे। करीब 27 किमी लंबे इस रूट पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सीएम योगी समेत कई नेताओं के साथ बैठक की। पीएम ने गेस्ट हाउस में नाइट स्टे किया।

PM शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे वाराणसी पहुंचे थे। वे एयरपोर्ट से बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) गेस्ट हाउस सड़क मार्ग से पहुंचे। करीब 27 किमी लंबे इस रूट पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। हर-हर महादेव का जयघोष किया। पीएम मोदी का यह इस साल का 5वां और वाराणसी सांसद रहते 53वां दौरा है।

स्वागत में खड़ी एक महिला ने कहा- हमें योगी लक्ष्मण और मोदी राम के रूप में दिखते हैं। पीएम को देखने दिव्यांग बृजेश कुमार सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा- 2 बार मोदी से मुलाकात हुई है। आज देख कर खुशी हुई। पीएम ने गेस्ट हाउस में नाइट स्टे किया। इससे पहले यहां CM योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई नेताओं के साथ बैठक की।

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत आज से चलेगी। चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी हुई है। इसमें पहली बार यात्रा करने वाले यात्री भी सवार हो चुके हैं। थोड़ी देर में ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे।

बनारस से खजुराहो के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 8 कोच के साथ शुरू किया जाएगा, जिसे यात्रियों की संख्या को देखते हुए भविष्य में बढ़ाया जा सकता है। यह ट्रेन यात्रा के दौरान तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों- विंध्याचल, प्रयागराज और चित्रकूटधाम से गुजरते हुए यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव कराएगी।

वंदे भारत में यात्रियों को चाय, ड्राई फ्रूट्स के साथ जूस भी मिलेगा। वहीं इसकी स्पीड 110 किमी प्रति घंटे होगी। इस ट्रेन के साथ ही बनारस–खजुराहो, फिरोजपुर–दिल्ली और एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत भी आज से शुरू हो रही हैं।

तस्वीरें देखिए-

भारतीय रेलवे बोर्ड के सूचना और प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया- देशभर में अब तक 156 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। आठ नई सेवाओं के जुड़ने के बाद यह संख्या 164 हो जाएंगी। आज प्रधानमंत्री मोदी बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा नई ट्रेनों में लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-कोयंबटूर-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं, जो यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल यात्रा का अनुभव देंगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.