राजस्थान में खड़े ट्रेलर में घुसा टेंपो ट्रेवलर,15 की मौत:ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को जोधपुर लाए; मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

0 999,047

राजस्थान के फलोदी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बापिणी उपखंड क्षेत्र के मतोड़ा में टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रेलर में घुस गया। हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मरने वालों में 4 बच्चे, ड्राइवर और 10 महिलाएं शामिल है।

जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रेवलर में सवार सभी लोग देवउठनी एकादशी पर जोधपुर के सूरसागर से कोलायत में कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन करने के लिए गए थे। लौटते समय मतोड़ा थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो ट्रेवलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया- शाम करीब 6.30 बजे भारत माला हाईवे पर हादसा हुआ। सड़क पर खड़े ट्रेलर में पीछे से टेंपो ट्रेवलर घुस गया। 2 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। सभी शवों को ओसियां के सरकारी अस्पताल से जोधपुर भेजा गया है।

थानाधिकारी ने बताया- हादसे के बाद टेंपो ट्रेवलर में फंसे घायलों और शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शी महिपाल सारण ने बताया- भारत माला हाईवे पर साइड में लोगों ने छोटे ढाबे खोल रखे हैं। ट्रेलर ढाबे के आगे खड़ा था। पीछे से तेज रफ्तार टेंपो ट्रेवलर अपनी लेन में चल रहा था और तीसरी लेन से आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से ट्रेवलर टकरा गया।

देखिए हादसे से जुड़े PHOTOS…

हादसा इतना भीषण था कि टेंपो ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए।
हादसा इतना भीषण था कि टेंपो ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला।
जोधपुर के रहने वाले सभी लोग बीकानेर के कोलायत में कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन कर लौट रहे थे।
जोधपुर के रहने वाले सभी लोग बीकानेर के कोलायत में कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन कर लौट रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद घायलों और शवों को ओसियां अस्पताल लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
हादसे के बाद घायलों और शवों को ओसियां अस्पताल लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो रोत-बिलखते अस्पताल पहुंचे।
परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो रोत-बिलखते अस्पताल पहुंचे।
बीकानेर के कोलायत में कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन करने के दौरान महिलाओं ने ग्रुप फोटो खिंचवाया था।
बीकानेर के कोलायत में कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन करने के दौरान महिलाओं ने ग्रुप फोटो खिंचवाया था।
सीएम भजनलाल शर्मा ने हादसे पर जताया दुख

  • सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- फलोदी के मतोडा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
  • जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.