महाराष्ट्र डॉक्टर आत्महत्या केस: मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार:4 पेज का सुसाइड नोट मिला, इसमें सांसद और उनके 2 PA के भी नाम

0 66,895

महाराष्ट्र के सातारा में फलटण के होटल में सुसाइड करने वाली डॉक्टर का सुसाइड केस में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस ने डॉक्टर के मकान मालिक के बेटे प्रशांत को हिरासत में लिया है। प्रशांत बांकर पर रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज है।

महिला डॉक्टर सतारा जिले के अस्पताल में काम करती थी। मरने से पहले हाथ पर नोट लिखा था। - Dainik Bhaskar

डॉक्टर ने 23 अक्टूबर को सुसाइड किया था। उसने अपने हाथ पर लिखे नोट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकर पर मेंटली हेरैस करने का आरोप लगाया है।

हथेली पर सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने का नाम भी लिखा था। आरोप है कि बदने ने पिछले 5 महीने में 4 बार डॉक्टर का रेप किया। बदने भी आरोपियों के फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने का दबाव बना रहा था।

मृतक ने पुलिस सब इंस्पेक्टर गोपाल बदने पर रेप का आरोप लगाया।
मृतक ने पुलिस सब इंस्पेक्टर गोपाल बदने पर रेप का आरोप लगाया।

डॉक्टर ने लिखा- सांसद के दो पीए अस्पताल आए

गोपाल बदने भी रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। CM देवेंद्र फडणवीस ने सतारा के SP को आरोपी सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। महिला डॉक्टर बीड जिले की रहने वाली थी और फलटण तहसील के सरकारी अस्पताल में काम करती थी।

पुलिस को 4 पेज का एक और सुसाइड नोट मिला है। जिसमें एक सांसद और उसके दो PA का नाम है। आरोप है कि ये लोग डॉक्टर पर आरोपियों के फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर सांसद ने महिला डॉक्टर को फोन किया था।

डॉक्टर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि सांसद के दो पर्सनल असिस्टेंट अस्पताल आए थे। दोनों ने उस पर अन्य केस से जुड़े आरोपियों के फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का दबाव बनाया। जो आरोपी अस्पताल नहीं आए उनके भी फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का बोलते थे। मैंने ऐसा करने से मना किया तो मेरी सांसद से फोन पर बात कराई थी।

रिश्तेदारों का दावा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदलने का प्रेशर था

डॉक्टर के रिश्तेदार ने कहा- उस पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदलने और गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल रिपोर्ट में हेरफेर का दबाव डाला जा रहा था।

डॉक्टर के चचेरे भाई ने कहा कि वह इस मामले में सतारा एसपी और डीएसपी से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने लेटर में लिखा था- अगर उसके साथ कुछ हुआ तो जिम्मेदारी कौन लेगा।

एक और रिलेटिव ने कहा-

QuoteImage

काम के तनाव में थी और सीनियर उसे परेशान करते थे। उसने इस मामले और पुलिस से हो रही दिक्कत के बारे में पहले भी अपने सीनियर डॉक्टरों से शिकायत की थी। उससे हो रहे गलत व्यवहार की शिकायत की थी। उसने कहा भी था कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह आत्महत्या कर लेगी।

QuoteImage

होटल स्टाफ ने दूसरा चाबी से दरवाजा खोला

SP दोशी ने बताया कि डॉक्टर ने फलटण के एक होटल में कमरा लिया था। जब स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया तो वह फांसी से लटकी मिली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुंबई के KEM अस्पताल के बाहर शनिवार को डॉक्टर्स ने प्रदर्शन किया।
मुंबई के KEM अस्पताल के बाहर शनिवार को डॉक्टर्स ने प्रदर्शन किया।

डॉक्टर सुसाइड केस में किसने क्या कहा…

  • कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। वहीं, महिला आयोग की चेयरपर्सन रूपाली चाकनकर ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
  • मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि इस मामले में कोई मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए, जांच निष्पक्ष और फोरेंसिक आधार पर होनी चाहिए। शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने स्वतंत्र SIT से जांच की मांग की है।
  • भाजपा नेता चित्रा वाघ ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है। सभी महिलाओं से अपील है कि ऐसी स्थिति में तुरंत 112 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें।
  • कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भाजपा नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर पुलिस को बचाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो न्याय कौन देगा? डॉक्टर ने पहले भी शिकायत की थी, फिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
  • NCP नेता आनंद परांजपे ने कहा कि सतारा में जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। एक महिला डॉक्टर का आत्महत्या करना राज्य के लिए किसी भी तरह से अच्छा नहीं है और पुलिस प्रशासन ने FIR दर्ज कर ली है। इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में हो।
Leave A Reply

Your email address will not be published.