पंजाब में सनसनीखेज घटना:जलालाबाद में नहर से मिला दो बच्चों की मां और उसके प्रेमी का शव, पति ने 5 दिन पहले दर्ज कराई थी अवैध संबंधों की शिकायत

0 1,000,285

जलालाबाद। पंजाब के जलालाबाद में थाना वैरों के अधीन पड़ते गांव चक्क बलोचा में नहर से दो शव बरामद हुए है। शव विवाहित महिला और उसके प्रेमी के हैं। गांव चक्क सुहेले वाला के नजदीक से गुजरती नहर से शव मिले हैं। शवों को तैरते देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची थाना वैरों की पुलिस ने दोनों लाशों को नहर से बाहर निकलवाया तो दोनों के हाथ दुपट्टा के साथ बंधे हुए थे।

मृतक युवक, जिसकी उम्र सिर्फ 22 साल थी और वह अविवाहित था।
मृतक युवक, जिसकी उम्र सिर्फ 22 साल थी और वह अविवाहित था।

मृतकों की पहचान परविन्दर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह (22) और महिला कृष्णा रानी पत्नी सुच्चा सिंह (28) निवासी चक्क बलोचा के रूप में हुई है। मृतक परविन्दर सिंह अविवाहित था और मृतक महिला के 2 बच्चे हैं। मामले को लेकर जब थाना वैरों का के प्रमुख वजीर चंद के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि 4/5 दिन पहले सुन्या सिंह नामक शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी और परविन्दर सिंह के नाजायज संबंध है और वह उसे बहला-फुसला कर ले गया है। थाना प्रमुख ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति के बयानों पर 174 की कार्रवाई करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.