नई दिल्ली. किम यो-जोंग दुनिया की पहली महिला तानाशाह बनने की राह पर हैं। वह उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग-उन की छोटी बहन हैं। वह अपने भाई-बहनों में अकेली हैं, जिन्हें किम जोंग-उन का करीबी और ताकतवर सहयोगी माना जाता है। किम यो जोंग पहली बार 2018 में चर्चा में आईं, जब उन्होंने दक्षिण कोरिया का दौरा किया। यहां वो शीतकालीन ओलंपिक में अपनी टीम के साथ आई नजर आई थीं। इस दौरे के बाद किम यो-जोंग ने दक्षिण कोरिया को लेकर काफी आक्रामक तेवर दिखाए थे।
आक्रमक तेवर के लिए जानी जाती हैं
भाई की उतराधिकारी बन सकती हैं यो
किम जोंग के अचानक गायब हो जाने के बाद चर्चा में आईं
इस साल अप्रैल में किम जोंग-उन अचानक ही कुछ हफ्तों के लिए सार्वजनिक जीवन से दूर हो गए थे। इसके बाद उनकी बहन के उत्तराधिकारी बनने की बातें शुरू हो गईं। इससे पहले 2014 में भी जब किम जोंग-उन अचानक सार्वजनिक जीवन से गायब हो गए थे, तब भी इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
2010 में पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखी थीं
किम यो जोंग को पहली बार 2010 में सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। उसके अगले साल यानी 2011 में उन्हें अपने पिता के अंतिम संस्कार में देखा गया था। तीन साल पहले अमेरिका ने मानवाधिकार हनन के आरोप में उन पर बैन लगा दिया। ऐसा कहा जाता है कि किम जोंग उन ने उसके सौतेले भाई किम जोंग नाम को खत्म करने का आदेश दिया था।
किम जोंग उन के तीनों बच्चे काफी कम उम्र के हैं
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के तीन बच्चे हैं। तीनों की उम्र कम है। सबसे बड़ा बेटा दस साल का है। इसलिए यह माना जा रहा है कि किम यो जोंग को जिम्मेदारी दी जा सकती है। किम भाई-बहन यो जोंग की इमेज महिला होने के बावजूद एक मजबूत नेता के रूप में बनाने की कोशिश में लगे हैं।
विशेषज्ञों की मानें तो एक चीज तो साफ है कि एक नई किम तैयार हो रही हैं। वह देखने में संकोची हो सकती हैं, लेकिन दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाही शासन को बनाए रखने के लिए अपने भाई की तरह ही समर्पित हैं।
Hari Dutt Joshi/ Chief Editor
Punjab Ka Sach Newspaper ( RNI Reg. No PUNBIL/2015/63534)
Mobile: 6284715173
Mail- punjabkasach@gmail.com, haridutt08@gmail.com
Download App in Google play store..
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkasach
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.