भारत- चीन गतिरोध: कमांडर लेवल की मीटिंग खत्म, भारत ने चीन से सेना और स्ट्रक्चर हटाने को कहा

भारत और चीन के बीच एलएसी पर जारी गतिरोध के बीच आज दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की वार्ता संपन्न हुई। यह वार्ता में एलएसी परचशूल के सामने चीन की तरफ मोल्दो में हुई।

0 990,165

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच एलएसी पर जारी गतिरोध के बीच आज दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की वार्ता संपन्न हुई। यह वार्ता में एलएसी परचशूल के सामने चीन की तरफ मोल्दो में हुई। भारतीय सैन्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह-स्थित 14 कॉर्प के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने किया जबकि चीन की ओर से नेतृत्व दक्षिण शिनजियांग सैन्य क्षेत्र के कमांडर मेजर जनरल लियू लिन ने की। यह बैठक पांच घंटे तक चली। सूत्रों के मुताबिक भारत ने चीन से कहा है कि वह पैंगोंग झील से अपनी सेना और स्ट्रक्चर हटा ले।

दोनों देशों ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में खास तौर से पैंगोंग त्सो के उत्तरी तट पर गतिरोध को हल करने के लिए बातचीत की, जहां चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने यथास्थिति को बदलने की कोशिश की है। यह क्षेत्र अभी तक भारत के नियंत्रण में हैं। इससे पहले दोनों देशों के मेजर जनरल रैंक के अधिकारियों के बीच दो जून को वार्ता हुई थी, जिसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.